पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

फरार आरोपी समेत तीन दबोचे गए, कई राज्यों के नेटवर्क की होगी गहन जांच

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र लाने की तैयारी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे इस मामले के मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता को महाराष्ट्र पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ इंद्रजीत सिंह उर्फ पीकू और एक अन्य सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 14 हो गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बिहार में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान तीनों आरोपियों को दबोचा गया। बिजेंद्र गुप्ता काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस लगातार कई राज्यों में छापेमारी कर रही थी। इससे पहले इस मामले में उसके कई सहयोगियों के साथ उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर बच निकलता था।

सीजेपी प्रतिनिधियों के साथ बैठक खत्म, प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने मांगा कल तक का वक्त ये खबर भी पढ़े : सीजेपी प्रतिनिधियों के साथ बैठक खत्म, प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने मांगा कल तक का वक्त

जांच एजेंसियों का मानना है कि बिजेंद्र गुप्ता का संबंध देश के विभिन्न राज्यों में सामने आए कई परीक्षा पेपर लीक मामलों से हो सकता है। इसी वजह से वह जांच एजेंसियों की सबसे वांछित सूची में शामिल था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को परीक्षा माफिया के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र लाने की तैयारी कर रही है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि उसका अन्य राज्यों में सक्रिय पेपर लीक गिरोहों से कितना गहरा संबंध था और किन-किन परीक्षाओं में उसकी भूमिका रही है।

अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ से मिले इनपुट के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से देशभर में सक्रिय संगठित परीक्षा माफिया के नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है और पेपर लीक से जुड़े कई मामलों की जांच को नई दिशा मिल सकती है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधिः नितिन नवीन

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानमंडल दल की बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में आयोजित की गई।...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधिः नितिन नवीन

सीएमआई आनंद मिश्रा फिर बने एनआरएमयू वाणिज्य शाखा के मंत्री

लखनऊ। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, वाणिज्य शाखा, लखनऊ  के त्रैवार्षिक अधिवेशन में रेल कर्मचारियों ने एक बार फिरलखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
सीएमआई आनंद मिश्रा फिर बने एनआरएमयू वाणिज्य शाखा के मंत्री

बिहार बंद के दौरान कई जिलों में हिंसा: पटना में लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग और पथराव

पटना। नीट पेपर लीक मामले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में हिंसा: पटना में लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग और पथराव

एलटीटी गोरखपुर ट्रेन की पेंट्रीकार से अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल जब्त

पेंट्री स्टोर में मिला गैर-अनुमोदित ब्रांड का 1140 बोतल पैकेज्ड पेयजल लखनऊ। यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खानपान सेवाएं उपलब्ध...
उत्तर प्रदेश 
एलटीटी गोरखपुर ट्रेन की पेंट्रीकार से अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल जब्त

उत्तर प्रदेश

सीएमआई आनंद मिश्रा फिर बने एनआरएमयू वाणिज्य शाखा के मंत्री

लखनऊ। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, वाणिज्य शाखा, लखनऊ  के त्रैवार्षिक अधिवेशन में रेल कर्मचारियों ने एक बार फिरलखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
सीएमआई आनंद मिश्रा फिर बने एनआरएमयू वाणिज्य शाखा के मंत्री

एलटीटी गोरखपुर ट्रेन की पेंट्रीकार से अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल जब्त

पेंट्री स्टोर में मिला गैर-अनुमोदित ब्रांड का 1140 बोतल पैकेज्ड पेयजल लखनऊ। यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खानपान सेवाएं उपलब्ध...
उत्तर प्रदेश 
एलटीटी गोरखपुर ट्रेन की पेंट्रीकार से अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल जब्त

सपा सांसद डिंपल यादव ने शिक्षा मंंत्री के इस्तीफे को बच्चों के साहस की जीत बताया

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बच्चों के साहस,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सपा सांसद डिंपल यादव ने शिक्षा मंंत्री के इस्तीफे को बच्चों के साहस की जीत बताया