छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता संघ ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
ज्ञापन में छात्रों से जुड़े मामलों पर संवाद
मोहम्मद अय्यूब
उतरौला( बलरामपुर)। शनिवार को जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में अधिवक्ता संघ उतरौला ने तहसील परिसर में अध्यक्ष प्रह्लाद यादव व महामंत्री रवि शंकर मिश्र के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी उतरौला मनोज कुमार सरोज को सौंपा गया।
ज्ञापन में छात्रों से जुड़े मामलों पर संवाद किया जाए। ज्ञापन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार,इज़हारुल हसन,परशुराम यादव,शाहबाज फजल,आर के पांडेय,बेनी माधव तिवारी,राजमणि तिवारी,मनोज शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़े : कांवड़ यात्रा-2026: प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, धामपुर और नजीबाबाद में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
