कांवड़ यात्रा-2026: प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, धामपुर और नजीबाबाद में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद प्रशासन और पुलिस लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रही है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी अंशिका दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अमित किशोर श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी धामपुर अंजलि कुमार चतुर्वेदी तथा प्रभारी निरीक्षक धामपुर ने कांवड़ मार्ग, शिविरों, टेंटों, सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं, उपजिलाधिकारी नजीबाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद आकांक्षा गौतम ने थाना मण्डावली क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।

मऊ में सिविल सर्विसेज खेल चयन ट्रायल 6 अगस्त को, इच्छुक खिलाड़ी करें आवेदन ये खबर भी पढ़े : मऊ में सिविल सर्विसेज खेल चयन ट्रायल 6 अगस्त को, इच्छुक खिलाड़ी करें आवेदन

इस दौरान मार्ग पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, मदिरा दुकानों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करेंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गोवा घूमने का है प्लान? आईआरसीटीसी का शानदार टूर पैकेज न करें मिस

फ्लाइट, 4-स्टार होटल और साइटसीइंग समेत कई अन्य सुविधाएं शामिल अगर आप गोवा घूमने की योजना बना रहे हैं, तो...
टेक-मित्र 
गोवा घूमने का है प्लान? आईआरसीटीसी का शानदार टूर पैकेज न करें मिस

डीएम ने बैजलपुर का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क निर्माण की बाधा दूर करने के दिये निर्देश,

प्रतापगढ़। ग्राम बैजलपुर (बिहारगंज) में सड़क निर्माण न होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने...
डीएम ने बैजलपुर का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क निर्माण की बाधा दूर करने के दिये निर्देश,

पुलिस कार्रवाई में घायल युवक को सामने लाए राहुल गांधी, बोले- सरकार अत्याचार की जिम्मेदारी ले

हुल ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान छात्र पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
पुलिस कार्रवाई में घायल युवक को सामने लाए राहुल गांधी, बोले- सरकार अत्याचार की जिम्मेदारी ले

मर्सिडीज-AMG E 53 की भारतीय बाजार में एंट्री, 612 एचपी की दमदार पावर

मर्सिडीज-बेंज ने लॉन्च की नई मर्सिडीज़-AMG E 53 हाइब्रिड 4MATIC+ लक्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने भारतीय बाजार में अपनी नई...
टेक-मित्र 
मर्सिडीज-AMG E 53 की भारतीय बाजार में एंट्री, 612 एचपी की दमदार पावर

पेपर लीक मामले में सिंधिया बोले, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पेपर लीक के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन...
राज्य  मध्य प्रदेश 
पेपर लीक मामले में सिंधिया बोले, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

उत्तर प्रदेश

आगामी त्योहारों सावन पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्रा*, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्वदवन सिंह* क्षेत्राधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
आगामी त्योहारों सावन पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश

धोखाधड़ी/कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से जमीन एग्रीमेन्ट करने के 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
धोखाधड़ी/कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से जमीन एग्रीमेन्ट करने के 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

डीएम की अध्यक्षता में स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित