पेपर लीक मामले में सिंधिया बोले, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

ग्वालियर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पेपर लीक के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने शुक्रवार को ग्वालियर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उनकी मेहनत के साथ किसी भी तरह का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही अनियमितताओं की जानकारी सामने आई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। सरकार इस पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठा रही है।

ग्वालियरः कलेक्टर ने बालिका गृह एवं वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : ग्वालियरः कलेक्टर ने बालिका गृह एवं वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि समाज, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने के लिए मेहनत करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का संदेश स्पष्ट है कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खेलने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

सिंधिया ने बताया कि इस मामले में कैबिनेट में एक विधेयक लाया जा रहा है, जिसके तहत फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा। इससे पेपर लीक जैसे मामलों की शीघ्र सुनवाई होगी और दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया शुक्रवार को मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं। वे दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दतिया रवाना होने से पहले उन्होंने ग्वालियर में मीडिया से बातचीत करते हुए दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव विकास का चुनाव है और केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार दतिया के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे।

सिंधिया ने दतिया पहुंचकर पीतांबरा पीठ में पूजन और वनखंडेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

इसके बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ग्वालियर से सड़क मार्ग के जरिए दतिया पहुंचे। दौरे की शुरुआत उन्होंने पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन और पूजा-अर्चना से की। यहां उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। पीतांबरा पीठ के बाद केंद्रीय मंत्री वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री इसके बाद बड़ौनी के लिए रवाना होंगे, जहां वह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सिंधिया के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अमेरिका की फोर्स्ड लेबर पर सख्ती, भारत को अमेरिकी टैरिफ में राहत

अमेरिका ने 60 अर्थव्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद नई टैरिफ व्यवस्था लागू की वॉशिंगटन। अमेरिका की नई व्यापारिक कार्रवाई में...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका की फोर्स्ड लेबर पर सख्ती, भारत को अमेरिकी टैरिफ में राहत

पेपर लीक रोकने के लिए क्या कदम? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

राधाकृष्णन समिति की सिफारिशें लागू करने और तकनीकी सुरक्षा बढ़ाने का भरोसा तीन अगस्त को अगली सुनवाई, हलफनामे में सुधारों...
राष्ट्रीय 
पेपर लीक रोकने के लिए क्या कदम? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

पेपर लीक पर कानून होगा सख्त, दस साल की जेल-दस करोड़ जुर्माना

प्रस्तावित संशोधनों में पेपर लीक, नकल और संगठित परीक्षा माफिया पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का उद्देश्य नई दिल्ली। देशभर...
राष्ट्रीय 
पेपर लीक पर कानून होगा सख्त, दस साल की जेल-दस करोड़ जुर्माना

नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, धर्मेंद्र प्रधान हटें तभी होगी चर्चा

राहुल गांधी का आरोप-सदन में फिर बंद कर दिया गया मेरा माइक नई दिल्ली। नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन...
राष्ट्रीय 
नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, धर्मेंद्र प्रधान हटें तभी होगी चर्चा

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के जेवरात संग दो व्यापारी गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर छह पर चेकिंग अभियान के दौरान मध्य प्रदेश के दो व्यापारियों राहुल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के जेवरात संग दो व्यापारी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के जेवरात संग दो व्यापारी गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर छह पर चेकिंग अभियान के दौरान मध्य प्रदेश के दो व्यापारियों राहुल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के जेवरात संग दो व्यापारी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत जनपद के नगर पालिका परिषद क्षेत्र स्थित...
उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

डीएम ने बैजलपुर का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क निर्माण की बाधा दूर करने के दिये निर्देश

प्रतापगढ़। ग्राम बैजलपुर (बिहारगंज) में सड़क निर्माण न होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बैजलपुर का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क निर्माण की बाधा दूर करने के दिये निर्देश

आगामी त्योहारों सावन पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्रा*, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्वदवन सिंह* क्षेत्राधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
आगामी त्योहारों सावन पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश