आगामी त्योहारों सावन पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश
संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा*, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह* क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय,* की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय संतकबीरनगर में *महिला सम्बन्धी अपराधों की विवेचना के सम्बन्ध में* जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष तथा थानों पर नियुक्त समस्त उपनिरीक्षकगण/विवेचकों/हेडमुहर्रिर का अर्दली रूम किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थानों में पंजीकृत गैंगस्टर अधिनियम तथा महिला संबंधी गंभीर अपराधों, जैसे हत्या, दहेज हत्या, बलात्कार, अपहरण, शीलभंग, छेड़खानी एवं 105 बीएनएस व 109 बीएनएस से संबंधित धाराओं के अंतर्गत लंबित एवं आंशिक विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अर्दली रूम आयोजित किया गया।
अर्दली रूम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, संबंधित विवेचक, क्षेत्राधिकारी कार्यालयों के पेशी लिपिक, हेड पेशी/अपराध शाखा के संबंधित कर्मचारी, थानों के हेड मोहर्रिर तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आवश्यक अपराध रजिस्टर एवं अभिलेखों सहित उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक लंबित एवं आंशिक विवेचना की बिंदुवार समीक्षा करते हुए विवेचकों को साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष संकलन, गवाहों के समयबद्ध बयान, आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण विवेचना संपन्न करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 09 विवेचकों को लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पर की प्रारम्भिक जाँच, 01 विवेचक का स्पष्टीकरण, 04 विवेचकों से विवेचनाओं को अपराध शाखा को स्थानान्तरित करने का आदेश दिया गया । सभी विवेचनाओं का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित जांच, विधिक निस्तारण तथा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विवेचकों को भविष्य में विवेचना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने हेतु चेतावनी दी गई। प्रभारी निरीक्षक को अपने अधीनस्थ समस्त विवेचकों की नियमित समीक्षा कर कार्यों का समय से निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
*पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचना में लापरवाही बरतने वाले 09 विवेचकों की प्रारम्भिक जाँच, 01 विवेचक का स्पष्टीकरण, 04 विवेचकों से विवेचनाओं को थाना से अपराध शाखा को स्थानान्तरित करने का आदेश दिया गया ।*
विवेचकों को विवेचनाओं में आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग पर विशेष बल दिया गया । यक्ष ऐप, E-समन एवं S-ID प्रणाली के प्रभावी प्रयोग के माध्यम से कार्यों को पारदर्शी एवं त्वरित रूप से संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
*पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्योहारों सावन पर्व के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, प्रभावी पैदल गश्त, निरोधात्मक (प्रीवेंटिव) कार्यवाही, असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।*
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों एवं संगठित अपराधों में त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
