गोवा घूमने का है प्लान? आईआरसीटीसी का शानदार टूर पैकेज न करें मिस
आईआरसीटीसी का गोवा टूर पैकेज लॉन्च
- फ्लाइट, 4-स्टार होटल और साइटसीइंग समेत कई अन्य सुविधाएं शामिल
अगर आप गोवा घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) आपके लिए शानदार अवसर लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने हैदराबाद से गोवा के लिए गोवा डिलाइट' नाम से एक विशेष टूर पैकेज पेश किया है। इस पैकेज में हवाई यात्रा, चार सितारा होटल में ठहरने, नाश्ता और रात के भोजन के साथ स्थानीय पर्यटन स्थलों की सैर जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जिससे यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग कराने की परेशानी नहीं होगी।
गोवा अपने मनमोहक समुद्री तटों, प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के कारण देश-विदेश के पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है। कोलवा, कैंडोलिम, मीरामार, अंजुना और वरका जैसे प्रसिद्ध बीच हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। आईआरसीटीसी का यह पैकेज यात्रियों को 3 रात और 4 दिन गोवा में बिताने का अवसर देगा। पैकेज का कोड SHA03 है और यात्रा की शुरुआत हैदराबाद एयरपोर्ट से फ्लाइट के माध्यम से होगी।
यह टूर दो अलग-अलग बैचों में संचालित किया जाएगा। पहला बैच 26 अगस्त 2026 और दूसरा 9 सितंबर 2026 से शुरू होगा। अगस्त बैच में हैदराबाद से गोवा के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E-905 से रवाना हुआ जाएगा, जबकि वापसी 29 अगस्त को इंडिगो की फ्लाइट 6E-117 से होगी। सितंबर बैच के यात्रियों की वापसी 12 सितंबर को इंडिगो की फ्लाइट 6E-712 से निर्धारित की गई है।
https://twitter.com/IRCTCofficial/status/2074057141003133074?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2074057141003133074%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Flifestyle%2Ftravel%2Firctc-goa-delight-tour-package-2026-from-hyderabad-price-itinerary-goa-tour-package-3157784
पैकेज की कीमत यात्रा की तारीख और होटल में रहने की व्यवस्था के अनुसार तय की गई है। अगस्त बैच में सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति 26,950 रुपये, डबल शेयरिंग के लिए 21,500 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग के लिए 21,000 रुपये शुल्क रखा गया है। वहीं सितंबर बैच में यही पैकेज कुछ सस्ता है। इसमें सिंगल ऑक्यूपेंसी का किराया 24,640 रुपये, डबल शेयरिंग का 19,200 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग का 18,680 रुपये प्रति व्यक्ति है। बच्चों के लिए भी अलग-अलग आयु वर्ग के अनुसार रियायती शुल्क निर्धारित किया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
