डीएम ने बैजलपुर का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क निर्माण की बाधा दूर करने के दिये निर्देश

मिलजुमला भूमि प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश, अनुपस्थित कानूनगो का वेतन रोकने के आदेश

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। ग्राम बैजलपुर (बिहारगंज) में सड़क निर्माण न होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या और सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान लेखपाल योगेन्द्र विक्रम ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि मिलजुमला भूमि होने के कारण सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मिलजुमला भूमि से संबंधित प्रकरण का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित कानूनगो के मौके पर उपस्थित न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक मनरेगा के माध्यम से मिट्टी डलवाकर कच्चे रास्ते को दुरुस्त कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान ग्राम बैजलपुर स्थित पंचायत भवन की स्थिति जर्जर पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायत भवन का निर्माण किस कार्यकाल में कराया गया था, इसकी मुख्य विकास अधिकारी स्तर से जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जांच के आधार पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

छात्रों को 'देशद्रोही' बताने वाले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें राज्यपाल: आप 

युवाओं और बेटियों पर ज़ुल्म के बीच दीक्षांत समारोहों का कोई औचित्य नहीं भ्रष्ट सत्ता के हाथों डिग्री लेने का...
उत्तर प्रदेश 
छात्रों को 'देशद्रोही' बताने वाले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें राज्यपाल: आप 

डीएम ने किया अटैना घाट का निरीक्षण

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को कांवड़ यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत तहसील दातागंज अन्तर्गत अटैना घाट का निरीक्षण...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने किया अटैना घाट का निरीक्षण

नदियों में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत किया निरीक्षण

​बदायूं। नदियों में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश राय ने दातागंज तहसील क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों का...
उत्तर प्रदेश 
नदियों में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत किया निरीक्षण

पहले वायरिंग बिछाने के लिए कराई खुदाई अब वायर डाले बगैर ही भरवा दी नालियां

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज ब्लॉक में विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए एक माह पूर्व खोदी गई नालियां नए सिरे से वायर डाले...
उत्तर प्रदेश 
पहले वायरिंग बिछाने के लिए कराई खुदाई अब वायर डाले बगैर ही भरवा दी नालियां

’“सफलता के लिए सही लक्ष्य निर्धारण है जरूरी”-बैनल’

सोनभद्र। शुक्रवार को एनसीएल की ब्लॉक-बी परियोजना में युवाओं को अभिप्रेरित करने के उद्देश्य से ‘इग्नाइटिंग यंग माइंड्स’ प्रोग्राम का...