डीएम ने किया अटैना घाट का निरीक्षण

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को कांवड़ यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत तहसील दातागंज अन्तर्गत अटैना घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी श्रावण मास में 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने घाट के दोनों छोरों का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में सेक्टर व जोन बनाते हुए वहां मजिस्ट्रेट, अधिकारी नामित किए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए हाईमास्क लाइट भी लगाई जा रही है तथा सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। शिविर संचालन के लिए भी स्थापना पूर्व अनुमति लेने सहित अन्य मापदण्ड बनाए गए हैं।

सांगठनिक एवं प्रशासनिक विषयों पर महत्वपूर्ण बैठक  ये खबर भी पढ़े : सांगठनिक एवं प्रशासनिक विषयों पर महत्वपूर्ण बैठक

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा आपात स्थिति में त्वरित सहायता एवं प्रभावी समन्वय के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कलेक्ट्रेट स्थित आईसीसीसी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05832-266049, 05832-266050, 05832-266052 एवं 05832-266054 तथा मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 जारी किए गए हैं। इसी प्रकार पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454402956 एवं 9454417440 पर भी किसी भी प्रकार की सूचना अथवा सहायता प्राप्त की जा सकती है। जिलाधिकारी ने बताया कि 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक शुक्रवार सायं 8 बजे से सोमवार सायं 5 बजे तक लागू रहने वाले रूट डायवर्जन को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

BJP का संगठन पर जोर, क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत

अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की उपस्थिति तथा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
BJP का संगठन पर जोर, क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत

आबकारी विभाग के लैब इंचार्ज पर गंभीर आरोप! जांच की उठाई मांग 

लखनऊ व मेरठ एक्साइज लैब का देख रहे काम, अनियमितता के आरोप लखनऊ। प्रदेश के आबकारी विभाग को लेकर एक...
उत्तर प्रदेश 
आबकारी विभाग के लैब इंचार्ज पर गंभीर आरोप! जांच की उठाई मांग 

बलरामपुर व लोकबंधु अस्पताल में टीबी मरीजों को बांटी गई राशन किट

लखनऊ। 'ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम' की ओर से राजधानी के बलरामपुर जिला चिकित्सालय और लोकबंधु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर व लोकबंधु अस्पताल में टीबी मरीजों को बांटी गई राशन किट

नीट और सीबीएसई विवाद पर कांग्रेस कल निकालेगी का देशव्यापी कैंडल मार्च-सत्याग्रह 

नई दिल्ली। नीट और सीबीएसई परीक्षा में कथित अनियमितताओं तथा छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस 25 जुलाई...
राष्ट्रीय 
नीट और सीबीएसई विवाद पर कांग्रेस कल निकालेगी का देशव्यापी कैंडल मार्च-सत्याग्रह 

नगर निगम एवं मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त प्रयास से ट्रांसपोर्ट नगर में स्मार्ट स्थायी प्याऊ का लोकार्पण

गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर एवं मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर शाखा के संयुक्त प्रयास तथा AISSHPRA Foundation (हरी प्रसाद गोपी कृष्ण...
नगर निगम एवं मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त प्रयास से ट्रांसपोर्ट नगर में स्मार्ट स्थायी प्याऊ का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश

BJP का संगठन पर जोर, क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत

अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की उपस्थिति तथा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
BJP का संगठन पर जोर, क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत

आबकारी विभाग के लैब इंचार्ज पर गंभीर आरोप! जांच की उठाई मांग 

लखनऊ व मेरठ एक्साइज लैब का देख रहे काम, अनियमितता के आरोप लखनऊ। प्रदेश के आबकारी विभाग को लेकर एक...
उत्तर प्रदेश 
आबकारी विभाग के लैब इंचार्ज पर गंभीर आरोप! जांच की उठाई मांग 

बलरामपुर व लोकबंधु अस्पताल में टीबी मरीजों को बांटी गई राशन किट

लखनऊ। 'ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम' की ओर से राजधानी के बलरामपुर जिला चिकित्सालय और लोकबंधु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर व लोकबंधु अस्पताल में टीबी मरीजों को बांटी गई राशन किट

कार्डियक रिहैबिलिटेशन में आयुर्वेद की सहायक भूमिका : डा संजीव

लखनऊ। हृदयाघात के बाद रोगियों के पुनर्वास में आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुर्वेद को सहायक उपचार के रूप में सम्मिलित...
उत्तर प्रदेश 
कार्डियक रिहैबिलिटेशन में आयुर्वेद की सहायक भूमिका : डा संजीव