BJP का संगठन पर जोर, क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की उपस्थिति तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में डीएलपी अभियान, दीर्घकालिक चलने वाले संगठनात्मक अभियानों, संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बैठक संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसकी शक्ति बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि डीएलपी अभियान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचार सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देते हैं। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जयंती कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ मनाए जाएं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता के साथ सुनने की अपील की।

ऑपरेशन प्रहार: विशेष प्रवर्तन अभियान के हत्थे चढ़े 81 यात्री वाहन ये खबर भी पढ़े : ऑपरेशन प्रहार: विशेष प्रवर्तन अभियान के हत्थे चढ़े 81 यात्री वाहन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक कार्यक्रम को कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझकर सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि डीएलपी अभियान, गुरु रविदास जयंती और 'मन की बात' कार्यक्रम संगठन को समाज के प्रत्येक वर्ग से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समयबद्ध योजना के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे। संचालन सुरेश कन्नौजिया जिला महामंत्री ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक जय राम विमल, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, संजय सिंह, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, सुनील पासवान, आकाश वर्मा, डॉ विनोद कुमार, मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र, अंजू पाण्डेय,संतोष सिंह, आनंद श्रीवास्तव, श्रीकांत कन्नौजिया, सागर संगवानी, अंकित अग्रहरि, अंकित मंडेला आदि शामिल रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की गई 

सभी मशीनीकृत लॉन्ड्री में प्रभावी लिनेन सफाई सुनिश्चित करने के लिए व्हाइटो-मीटर का उपयोग किया जाता है; लॉन्ड्री संचालन की...
उत्तर प्रदेश 
लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की गई 

मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री

सम्पूर्ण यात्रा के दौरान स्वच्छता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए 1,450 जोड़ी लंबी दूरी की ट्रेनों में ऑन बोर्ड...
उत्तर प्रदेश 
मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री

थाना खीरी पुलिस का वारंटी गिरफ्तारी अभियान सफल,पांच आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी,24 जुलाई(तरुणमित्र)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपद में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए...