आबकारी विभाग के लैब इंचार्ज पर गंभीर आरोप! जांच की उठाई मांग
विधायक ने विभागीय मंत्री व आबकारी आयुक्त से की शिकायत
- लखनऊ व मेरठ एक्साइज लैब का देख रहे काम, अनियमितता के आरोप
लखनऊ। प्रदेश के आबकारी विभाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही जिसमें ज्ञानपुर भदोही के विधायक विपुल दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि दीपक रस्तोगी जोकि लैब इंचार्ज आबकारी विभाग में अभी कार्यरत हैं और लखनऊ व मेरठ स्थित एक्साइज लैबरेटरी का प्रभार देख रहें, उन पर कई प्रकार के भ्रष्टाचार लगे हैं।
श्री दुबे ने इस बाबत आबकारी आयुक्त को लिखित शिकायती पत्र में स्पष्ट तौर पर कहा कि उक्त लैब इंचार्ज रिटायर हो चुके हैं और आगे भी लैब का कामकाज देखना चाह रहे जबकि उन पर पहले से ही गंभीर आरोप लगते आ रहें। इनके मुताबिक उनके द्वारा लैब में सैंपलिंग व परीक्षण कार्यों के नाम पर तमाम स्तर से उनकी देखरेख में अनियमिततायें व भ्रष्ट गतिविधियों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त होती रही हैं।
उपरोक्त विधायक ने आबकारी विभाग के मंत्री और उच्च अफसरों से भी इसकी अलग अलग स्तरों से शिकायत की है और मांग की है कि जो भी आरोप व भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें इन लैब इंचार्ज पर लगी हैं, उनकी जांच करायी जाये और उसके तहत ही आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाये।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
