कांग्रेस पार्टी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर- प्रवीण चन्द्र पाण्डेय
पचदेवरा में आयोजित किया गया संवाद कार्यक्रम
संत कबीर नगर, कांग्रेस पार्टी पचदेवरा की 1991 से व्याप्त समस्या के समाधान के लिए कृतसंकल्प है। समाधान नहीं होने पर पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
उक्त बातें शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने पचदेवरा में आयोजित संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर त्रुटि सुधार की मांग की थी जिस पर डीएम ने निदेशालय को पत्र भेज दिये हैं।
उन्होंने कहा कि इस समस्या के प्रति पूरी तरह गंभीर है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दे पर लगातार आवाज बुलंद करती है।
उन्होंने देश की मौजूदा हालात की चर्चा करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गाँधी किसानों, युवाओं, छात्रों, समाज के सभी वर्ग के लोगों की समस्याओ को उठाते हैं। आज देश व प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी व नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गाँधी की तरफ आशा भरी नज़रों से देख रहे हैं।
कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद नज़ीर, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, जिला सचिव अतीक सिद्दीकी, ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद अकरम नज़ीर ने सम्बोधित किये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता न्याय पंचायत अध्यक्ष व आयोजक मोहम्मद रशीद और संचालन सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष मोहम्मद परवेज़ अख्तर ने किये।
इस अवसर पर प्रधान संदीप कुमार, पूर्व प्रधान राम लल्लू, राकेश कुमार, बशीर अहमद, गयासुद्दीन, फसीउद्दीन, अशफाक अहमद, ओरीलाल, मोतल्लिब, हरिलाल, इल्ताफ अहमद, इश्तियाक अहमद, इम्तियाज़ अहमद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
