महिगवाँ पुलिस ने नाराज होकर घर से भागे युवक को 1 घंटे में ढूंढकर माता-पिता को सौंपा

परिजनों ने हर जगह की तलाश, नहीं मिला सुराग तो लगाई मदद की गुहार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बख्शी का तालाब। महिगवाँ पुलिस ने अपनी मुस्तैदी और तेज एक्शन से एक परिवार की दुनिया उजड़ने से बचा ली। बताया जा रहा है कि, ग्राम इंदारा के रहने वाले राजेंद्र सिंह का 18 साल का बेटा राम सिंह उर्फ करन किसी बात से नाराज होकर सुबह अचानक घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन जब उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला, तो रोते-बिलखते माता-पिता मदद की गुहार लेकर महिगवाँ थाने पहुंचे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्य ने तुरंत एक विशेष टीम तैयार की। पुलिस ने बिना एक पल गंवाए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया और लड़के के मोबाइल फोन की लोकेशन को ट्रैक करना शुरू किया। सटीक लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए ठिकानों पर घेराबंदी की और सूचना मिलने के महज एक घंटे के भीतर ही लड़के को बिल्कुल सुरक्षित ढूंढ निकाला।

साइबर अपराध के शिकार पीड़ितों को 03 लाख से अधिक की धनराशि कराई गई वापस ये खबर भी पढ़े : साइबर अपराध के शिकार पीड़ितों को 03 लाख से अधिक की धनराशि कराई गई वापस

थाने लाकर पुलिस ने पहले लड़के को समझाया-बुझाया और फिर उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। अपने लाडले को सही-सलामत सामने देखकर परिजनों की आँखों में खुशी के आँसू छलक पड़े। उन्होंने महिगवाँ पुलिस के इस मानवीय चेहरे और तत्परता की जमकर तारीफ की है। वहीं, पुलिस ने भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने के लिए लड़के और उसके परिवार की जरूरी काउंसलिंग भी की है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी

1,264 करोड़ रुपये लागत की इस परियोजना के वर्ष 2028–29 तक पूरा करने का लक्ष्य
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी

लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की गई 

सभी मशीनीकृत लॉन्ड्री में प्रभावी लिनेन सफाई सुनिश्चित करने के लिए व्हाइटो-मीटर का उपयोग किया जाता है; लॉन्ड्री संचालन की...
लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की गई 

मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री

सम्पूर्ण यात्रा के दौरान स्वच्छता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए 1,450 जोड़ी लंबी दूरी की ट्रेनों में ऑन बोर्ड...
मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री

थाना खीरी पुलिस का वारंटी गिरफ्तारी अभियान सफल,पांच आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी,24 जुलाई(तरुणमित्र)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपद में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए...
उत्तर प्रदेश 

भातखण्डे विवि में “ दीक्षारम्भ ” कार्यक्रम 25 से 30 जुलाई तक    

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ–2026 कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि में “ दीक्षारम्भ ” कार्यक्रम 25 से 30 जुलाई तक    

प्रो डॉ. दर्शन को किया गया प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ,केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. दर्शन कुमार बजाज को पल्मोनोलॉजी के क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
प्रो डॉ. दर्शन को किया गया प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित