3,215 रेलवे स्टेशनों और 13,409 यात्री डिब्‍बों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली उपलब्‍ध कराई गई

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

गोरखपुर, यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को सुदृढ़ करने तथा सुरक्षा निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्‍य से भारतीय रेलवे के पूरे नेटवर्क में रेलवे स्टेशनों, यात्री डिब्‍बों तथा अन्‍य रेलवे परिसरों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्‍थापित करने की योजना बनाई गई है। सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की स्‍थापना चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। वर्तमान में परिचालनरत सभी वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन रेक पहले ही सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित किए जा चुके हैं।

अब तक देशभर में 3,215 रेलवे स्टेशनों तथा 13,409 यात्री डिब्‍बों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली उपलब्‍ध कराई जा चुकी है। मध्य रेलवे के 240 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन, 1384 कैमरों से सुसज्जित कोच, पूर्वी रेलवे के 271 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन, 1288  कैमरों से सुसज्जित कोच, पूर्व मध्य रेलवे के 237 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन, 617 कैमरों से सुसज्जित कोच, पूर्व तटीय रेलवे के 80 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन, 601 कैमरों से सुसज्जित कोच, उत्तरी रेलवे के 425 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन, 1483 कैमरों से सुसज्जित कोच, उत्तर मध्य रेलवे के 141 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन, 339 कैमरों से सुसज्जित कोच, उत्तर पूर्वी रेलवे के 93 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन, 758 कैमरों से सुसज्जित कोच, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के 94 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन,  410 कैमरों से सुसज्जित कोच, उत्तर पश्चिमी रेलवे के 35 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन, 261 कैमरों से सुसज्जित कोच, दक्षिणी रेलवे के 140 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन, 1481 कैमरों से सुसज्जित कोच, दक्षिण मध्य रेलवे के 30 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन, 947 कैमरों से सुसज्जित कोच, दक्षिण तटीय रेलवे के 202 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन, 415 कैमरों से सुसज्जित कोच,
दक्षिण पूर्वी रेलवे के 197 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन, 665 कैमरों से सुसज्जित कोच, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 145 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन, 303 कैमरों से सुसज्जित कोच, दक्षिण पश्चिमी रेलवे के 195 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन, 452 कैमरों से सुसज्जित कोच, पश्चिमी रेलवे के 391 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन, 1735 कैमरों से सुसज्जित कोच, पश्चिम मध्य रेलवे के 170 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन, 270 कैमरों से सुसज्जित कोच, मेट्रो रेलवे, कोलकाता के 57 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन, कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 72 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन है। कुल 3215 सीसीटीवी प्रणाली से युक्‍त स्टेशन तथा 13409 कैमरों से सुसज्जित कोच है ।
सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की स्‍थापना एक सतत एवं निरंतर प्रक्रिया है। स्टेशनों पर स्‍थापित सीसीटीवी कैमरे एआई-आधारित वीडियो विश्‍लेषण सुविधाओं से युक्‍त हैं। इनमें अनाधिकृत प्रवेश का पता लगाना, संदिग्‍ध रूप से लंबे समय तक एक स्‍थान पर ठहरने का पता लगाना तथा गिरे हुए व्‍यक्ति का पता लगाना जैसी विशेषताएं शामिल हैं।  पिछले तीन वर्षों अर्थात् वर्ष 2023 से 2025 तथा जून, 2026 तक इन प्रणालियों की सहायता से 9840 सुरक्षा संबंधी घटनाओं का पता लगाया गया।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, दो लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद ये खबर भी पढ़े : कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, दो लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी आज राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

वाराणसी: 1.95 करोड़ की ज्वेलरी के साथ दो युवक गिरफ्तार, आयकर विभाग ने शुरू की जांच

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) पर जीआरपी ने संयुक्त अभियान के दौरान दो युवकों...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: 1.95 करोड़ की ज्वेलरी के साथ दो युवक गिरफ्तार, आयकर विभाग ने शुरू की जांच

प्रयागराज: 18.20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनटीएफ-झूंसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाने एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: 18.20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनटीएफ-झूंसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की गई 

सभी मशीनीकृत लॉन्ड्री में प्रभावी लिनेन सफाई सुनिश्चित करने के लिए व्हाइटो-मीटर का उपयोग किया जाता है; लॉन्ड्री संचालन की...