क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा महिला थाना का किया गया औचक निरीक्षण

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के आदेश के क्रम में आज दिनांक 23.07.2026 को महिला थाना का क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  प्रियम राजशेखर पाण्डेय* द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, भोजनालय, बैरक, शस्त्रागार एवं अन्य शाखाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन कर संबंधित अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।
 
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी  द्वारा शस्त्रागार में उपलब्ध समस्त असलहों एवं कारतूसों (एम्युनिशन) का अभिलेखों से मिलान कराया गया तथा उनकी सुरक्षित देखरेख एवं रख-रखाव की समीक्षा की गई । साथ ही थाना के विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की प्रविष्टियों का मिलान कर उन्हें अद्यतन एवं त्रुटिरहित रखने के निर्देश दिए गए । थाना परिसर में लंबे समय से खड़े वाहनों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विधिक प्रक्रिया के अनुरूप शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे थाना परिसर सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बना रहे।
 थाना परिसर एवं कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा अनुशासित कार्य वातावरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त पुलिस टीम की सराहना की। निरीक्षण के अंत में उन्होंने निर्देशित किया कि जनसुनवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है । प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उसकी शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की सतत निगरानी, महिला सुरक्षा, विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

भक्ति के बिना जीवन में होती है अंधकार, अराजकता व अज्ञानता : सीएम योगी

गोरखनाथ मंदिर में सप्तदिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर बोले मुख्यमंत्री-हर भारतीय के मन और अंतःकरण में श्रद्धा एवं...
भक्ति के बिना जीवन में होती है अंधकार, अराजकता व अज्ञानता : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने दिया सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार 

आस्थावान बनने का ठेका ले रहे आस्था पर प्रहार करने वाले : सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने दिया सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार 

भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

लखनऊ। गुरुवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और...
उत्तर प्रदेश 
भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

मशीनरी और पैकिंग सामग्री जब्त लखनऊ। जनस्वास्थ्य एवं मानव जीवन से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा फर्म/विक्रेताओं के खिलाफ चलाए...
उत्तर प्रदेश 
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

भारतीय रेलवे ने तीसरी लाइन परियोजना को 440 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी

यह परियोजना अतिरिक्त 3.52 मीट्रिक टन प्रति वर्ष यातायात को संभालने और कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट तथा अन्य आवश्यक...
भारतीय रेलवे ने तीसरी लाइन परियोजना को 440 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी

उत्तर प्रदेश

भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

लखनऊ। गुरुवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और...
उत्तर प्रदेश 
भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

मशीनरी और पैकिंग सामग्री जब्त लखनऊ। जनस्वास्थ्य एवं मानव जीवन से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा फर्म/विक्रेताओं के खिलाफ चलाए...
उत्तर प्रदेश 
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

रेल यात्रियों को राहत, नई यात्री सुविधाओं से लैस होगा मानक नगर रेलवे स्टेशन

लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मानक नगर रेलवे स्टेशन का व्यापक पुनर्विकास कार्य...
उत्तर प्रदेश 
रेल यात्रियों को राहत, नई यात्री सुविधाओं से लैस होगा मानक नगर रेलवे स्टेशन

नगर निगम की सख्त कार्रवाई,कैसरबाग सब्जी मंडी के निकट बने पक्के चबूतरे ध्वस्त

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान लखनऊ। गुरुवार को नगर निगम ने विभिन्न जोनों में अवैध अतिक्रमण हटाने के...
उत्तर प्रदेश 
नगर निगम की सख्त कार्रवाई,कैसरबाग सब्जी मंडी के निकट बने पक्के चबूतरे ध्वस्त