बलरामपुर व लोकबंधु अस्पताल में टीबी मरीजों को बांटी गई राशन किट

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

WhatsApp Image 2026-07-24 at 2.51.55 PM

लखनऊ। 'ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम' की ओर से राजधानी के बलरामपुर जिला चिकित्सालय और लोकबंधु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में गोद लिए गए टीबी ,क्षय रोग के मरीजों को पौष्टिक राशन किट का वितरण किया गया। किट में मरीजों के स्वास्थ्य में जल्द सुधार को ध्यान में रखते हुए ख़ास खुराक व खानपान की जरूरी सामग्रियां शामिल रहीं। इस पूरे मानवीय अभियान में दारुल उलूम नदवतुल उलमा नदवा के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मुहिम का नेतृत्व कर रहे नौशाद खान नदवी ने कहा कि दिलों को दिलों से जोड़ना ही 'पयाम-ए-इंसानियत' का मुख्य मकसद है और आपस में एक-दूसरे की सहायता व हमदर्दी से ही समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने संस्था के प्रयासों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप लोग इसी जज़्बे के साथ लगे रहिए, मानवता का यह मिशन बहुत आगे बढ़ेगा और इंसानियत इसी तरह फलेगी-फूलेगी। वहीं लोकबंधु अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीयूष कुमार ने भी फोरम के इस सेवा भाव की दिल खोलकर सराहना की। इसके साथ ही पूर्व राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. आलोक रंजन ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से गरीब, कमजोर और लाचार मरीज़ों को अकेलेपन का अहसास नहीं होता, इंसानियत ज़िंदा रहेगी तभी हमारा देश तरक्की कर सकता है।

धोखाधड़ी/कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से जमीन एग्रीमेन्ट करने के 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : धोखाधड़ी/कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से जमीन एग्रीमेन्ट करने के 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की गई 

सभी मशीनीकृत लॉन्ड्री में प्रभावी लिनेन सफाई सुनिश्चित करने के लिए व्हाइटो-मीटर का उपयोग किया जाता है; लॉन्ड्री संचालन की...
उत्तर प्रदेश 
लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की गई 

मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री

सम्पूर्ण यात्रा के दौरान स्वच्छता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए 1,450 जोड़ी लंबी दूरी की ट्रेनों में ऑन बोर्ड...
उत्तर प्रदेश 
मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री

थाना खीरी पुलिस का वारंटी गिरफ्तारी अभियान सफल,पांच आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी,24 जुलाई(तरुणमित्र)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपद में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए...