बेहतर ढंग से हो बच्चों का कुपोषण प्रबन्धन
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी निर्देश पर जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद की सीएम डैशबोर्ड पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जनपद स्तरीय कार्याें की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आहूत की गई।
बैठक में सैम व मैम बच्चों के सुधार एवं आँगनबाडी केन्द्रों पर जन मशीनों की उपलब्धता पर बाल विकास परियोजनाओं अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए गए कि आंगनवाडी केंद्रवार बच्चों सैम व मैम बच्चों का कुपोषण प्रबन्धन करते हुए पोर्टल पर सुधार की प्रगति करते हुए मंगलवार को उनके समक्ष समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी अपनी अपनी सेक्टरवार एवं केन्द्रवार आख्या प्रस्तुत करेगें। उनके सम्बन्ध में साप्ताहिक बैठक आयोजित करायी जायें तथा विभाग सीएम डैशबोर्ड प्रत्येक केन्द्र पर समस्त प्रकार की वजन मशीनों की उपलब्धता का विवरण लेकर बैठक में प्रतिभाग करें। साथ ही समस्त आंगनबाडी केन्द्रों पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
