छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर भीम आर्मी का धरना जारी

सांसद चंद्रशेखर आजाद भी होंगे शामिल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • इको गार्डन धरने पर कार्यकर्ता और छात्र हुए शामिल

लखनऊ। शुक्रवार इको गार्डन में भीम आर्मी का धरना जारी रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र धरना स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, पेपर लीक के मामलों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश महासचिव अनिकेत धनुक ने किया।

अनिकेत धनुक ने कहा कि 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाना गलत है। पार्टी आंदोलन जारी रखेगी। हम लखनऊ को नया जंतर-मंतर बना देंगे।

  अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त ये खबर भी पढ़े :  अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

अनिकेत धनुक ने कहा कि यह धरना प्रतीकात्मक नहीं बल्कि छात्रों के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। सरकार को युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाब देना होगा। प्रदेश महासचिव ने बताया कि शनिवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद भी इको गार्डन पहुंचकर आंदोलन में शामिल होंगे। उनके आने के बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा आगे की रणनीति भी तय की जाएगी। अनिकेत धनुक ने कहा कि यदि सरकार ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन और व्यापक होगा।

उन्होंने कहा, हम लखनऊ को नया जंतर-मंतर बना देंगे। यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक छात्रों को इंसाफ नहीं मिल जाता और उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती। धरने में शामिल कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की गई 

सभी मशीनीकृत लॉन्ड्री में प्रभावी लिनेन सफाई सुनिश्चित करने के लिए व्हाइटो-मीटर का उपयोग किया जाता है; लॉन्ड्री संचालन की...
उत्तर प्रदेश 
लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की गई 

मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री

सम्पूर्ण यात्रा के दौरान स्वच्छता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए 1,450 जोड़ी लंबी दूरी की ट्रेनों में ऑन बोर्ड...
उत्तर प्रदेश 
मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री

थाना खीरी पुलिस का वारंटी गिरफ्तारी अभियान सफल,पांच आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी,24 जुलाई(तरुणमित्र)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपद में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए...