पूर्वांचल का पहला हाई-टेक पुलिस जिम, तनावमुक्त हो रही खाकी

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश सरकार की स्मार्ट, हाई-टेक और चुस्त-दुरुस्त पुलिस व्यवस्था की मंशा अब संतकबीरनगर में धरातल पर पूरी तरह साकार होती दिख रही है। शासन के 'पुलिस कल्याण कार्यक्रम' के तहत जिले की पुलिस को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए पुलिस लाइन में पूर्वांचल के पहले अत्याधुनिक जिमनेजियम की शुरुआत की गई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप मीना के विशेष प्रयासों से स्थापित यह हाई-टेक जिम खाकी को सेहतमंद और तनावमुक्त रखने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।

इस अत्याधुनिक जिम में व्यायाम के लिए 28 आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। सुरक्षा और आधुनिकता के लिहाज से यह पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरे और वाई-फाई की सुविधा से लैस है। पुलिसकर्मियों को सही और वैज्ञानिक तरीके से व्यायाम कराने के लिए यहां एक प्रोफेशनल जिम ट्रेनर की भी तैनाती की गई है, जिसकी देखरेख में पुलिसकर्मी रोजाना जमकर पसीना बहाते हैं। इस पहल की सबसे खास बात यह है कि खुद एसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी नियमित तौर पर इस जिम में कसरत करने आते हैं, जिससे मातहतों का भी मनोबल बढ़ता है। महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की सुविधा और निजता को ध्यान में रखते हुए न केवल अलग-अलग चेंजिंग रूम बनाए गए हैं, बल्कि दोनों के लिए जिम के इस्तेमाल का समय भी अलग-अलग निर्धारित किया गया है। इस सुविधा का लाभ पुलिसकर्मियों के साथ-साथ उनके परिवार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उठा रहे हैं।

25 जुलाई को गजफरपुर में आयोजित होगा निःशुल्क माटीकला जागरूकता कार्यक्रम ये खबर भी पढ़े : 25 जुलाई को गजफरपुर में आयोजित होगा निःशुल्क माटीकला जागरूकता कार्यक्रम

सरकार की नीतियों के अनुरूप पुलिस बल को स्वस्थ और कार्यकुशल बनाने की यह पहल अब अपना असर भी दिखाने लगी है। पुलिस महकमे में काम के भारी दबाव और ड्यूटी के तनाव के बीच यह जिम जवानों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है। आज इसी अत्याधुनिक जिम और नियमित व्यायाम की ही देन है कि साप्ताहिक परेड के दिन पुलिसकर्मियों की दौड़ और उनकी फिटनेस में गजब की फुर्ती देखने को मिल रही है। एसपी संदीप मीना का मानना है कि यह पहल एक स्वस्थ, प्रेरित और अधिक कार्यकुशल पुलिस बल के निर्माण की ओर एक बड़ा कदम है, जो सीधे तौर पर शासन की उस नीति को मजबूती प्रदान करता है जिसमें एक फिट पुलिसकर्मी ही अपराध पर प्रभावी लगाम लगा सकता है।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की गई 

सभी मशीनीकृत लॉन्ड्री में प्रभावी लिनेन सफाई सुनिश्चित करने के लिए व्हाइटो-मीटर का उपयोग किया जाता है; लॉन्ड्री संचालन की...
उत्तर प्रदेश 
लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की गई 

मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री

सम्पूर्ण यात्रा के दौरान स्वच्छता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए 1,450 जोड़ी लंबी दूरी की ट्रेनों में ऑन बोर्ड...
उत्तर प्रदेश 
मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री

थाना खीरी पुलिस का वारंटी गिरफ्तारी अभियान सफल,पांच आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी,24 जुलाई(तरुणमित्र)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपद में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए...