संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय* के गठित टीम द्वारा आज दिनांक 24.07.2026 को अभियुक्तगण नाम पता 01. रामचन्द्र गुप्ता पुत्र गौरीशंकर गुप्ता निवासी रामपुर थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर 02. प्रियांशु सिंह उर्फ सिन्टू पुत्र मारकन्डेय सिंह निवासी खरवनिया कला थाना महुली जनपद संतकबीरनगर 03. कुनाल पुत्र मदन निवासी इमिलडिहा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को मैनसिर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ विवरण-*
मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि थाना महुली क्षेत्रान्तर्गत मैनसिर चौराहे के पास तीन व्यक्ति अलग-अलग मोटरसाइकिलों से संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिए हैं, जिनके कब्जे में चोरी की मोटरसाइकिलें होने की संभावना है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को रोककर पकड़ा गया । पकड़े गए व्यक्तियों से नाम-पता पूछकर मोटरसाइकिलों के संबंध में पूछताछ की गई बताए कि उनके कब्जे में मौजूद तीनों मोटरसाइकिलें चोरी की हैं। रामचन्दर गुप्ता ने स्वीकार किया कि पहली मोटरसाइकिल तामेश्वरनाथ के एक लड़के के साथ मिलकर थाना मईल जनपद देवरिया से चोरी की थी । दूसरी मोटरसाइकिल अपने साथियों प्रियांशु सिंह उर्फ सिंटू पुत्र मारकण्डेय सिंह निवासी खरिया कला थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के साथ मिलकर जनपद लखनऊ के थाना इटौंजा, बीकेटी क्षेत्र से चोरी की थी । तीसरी मोटरसाइकिल भी अपने उक्त साथियों के साथ मिलकर जनपद बाराबंकी से चोरी की थी । अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की 02 अन्य मोटरसाइकिल आर0ओ0 प्लांट मैन्सिर से बरामद किया गया । पूछताछ में अभियुक्तों ने यह भी बताया कि वे सभी बेरोजगार हैं तथा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न जनपदों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएँ करते हैं । चोरी की गई मोटरसाइकिलों को कम कीमत पर बेचकर प्राप्त धनराशि आपस में बाँट लेते हैं तथा उसी से अपना भरण-पोषण एवं दैनिक खर्च चलाते हैं । आज भी वे उक्त चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के उद्देश्य से जा रहे थे, तभी पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिए गए ।