कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की पीस कमेटी की बैठक,

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लाइन के टिन शेड सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की संयुक्त अध्यक्षता में जनपद के धर्मगुरुओं, मंदिरों के महंतों एवं विभिन्न क्षेत्रों के संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न प्राचीन शिव मंदिरों के धर्मगुरुओं ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क मरम्मत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित सुझाव एवं समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर व्यापक साफ-सफाई कराई जाए, कंटीली झाड़ियों की कटाई सुनिश्चित हो तथा श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित स्थानों पर पेयजल, विश्राम एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, प्रमुख शिव मंदिरों, कांवड़ मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, चिकित्सा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को कांवड़ यात्रा मार्गों का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाए। विद्युत विभाग को सभी ढीले एवं खुले बिजली के तारों को तत्काल दुरुस्त करने तथा लोक निर्माण विभाग को सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में प्राप्त सभी सुझावों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाली जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला प्रशासन अथवा पुलिस को सूचना दें, ताकि तत्काल समस्या का निस्तारण कराया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी मांस एवं शराब की दुकानें नियमानुसार बंद रहेंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान डीजे की तेज आवाज से कई तरह के नुकसान एवं दुर्घटनाओं की संभावना रहती है, इसे देखते हुए शिवभक्त डीजे की आवाज धीमी रखें, अश्लील अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गानों को न चलाएं, सुरक्षित तरीके से त्योहारों को मनाए जाने में प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। पुलिस अधीक्षक ने त्योहार के दौरान जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुनिश्चित रखने के दृष्टिगत सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिवालयों पर विशेष सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य कुमार प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी, विभिन्न धर्मगुरु, मंदिर समितियों के प्रतिनिधि एवं जनपद के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

नासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज जारी

मुंबई। नासिक जिले के जेल रोड स्थित वसंत बिहार इलाके की महारुद्र कॉलोनी में पत्नी और बेटे की सनसनीखेज हत्या...
महाराष्ट्र 
नासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज जारी

मुनाफा बढ़ने के बावजूद एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में, मार्केट कैप में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के शेयर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। इसके साथ बैंक...
कारोबार 
मुनाफा बढ़ने के बावजूद एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में, मार्केट कैप में बड़ी गिरावट

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

उत्तर प्रदेश

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

औरैया हाईवे किनारे मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त, एक माह से था लापता

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की मुरादगंज चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मिले अज्ञात शव...
उत्तर प्रदेश 
औरैया हाईवे किनारे मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त, एक माह से था लापता

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी दवाइयां

गाजियाबाद। नकली एवं अवैध औषधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार काे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
उत्तर प्रदेश 
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी दवाइयां

भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

प्रतापगढ़। प्रतापगढ भू-जल सप्ताह के अन्तर्गत भूमि संरक्षण इकाई द्वितीय द्वारा ग्राम पंचायत नरहरपुर विकास खण्ड-मंगरौरा में कृषक गोष्ठी एवं...
उत्तर प्रदेश 
भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक