बहराइच: लखनऊ-बहराइच हाईवे पर बस और इको वैन में जोरदार भिड़ंत, 7 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

Published By Arun Agrawal
On
Arun Agrawal Picture

IMG_20260722_170956

जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र के चुरईपुरवा मुस्तफाबाद के पास बुधवार शाम करीब सवा चार बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बहराइच के मटेरा से सवारियां लेकर लखनऊ की ओर जा रही इको वैन और विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस में आमने-सामने सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त इको वैन में चालक समेत कुल 11 लोग सवार थे, जो लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए अपने घरों से निकले थे। ​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको वैन में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान फकर (35) पुत्र बड़कउ, आरिफ (30) पुत्र भुरऊ, बबलू (42) पुत्र कुदुस निवासीगण अम्बावा जौहर सिसैया, थाना रिसिया, बहराइच,  इको चालक मोहम्मद सलीम (40) पुत्र गुलाम वारिस निवासी घोसियाना दरगाह थाना दरगाह शरीफ जिला बहराइच, फरियाद खान (26) पुत्र इरशाद खान, फरमान खान (28) पुत्र नौसाद खान और फरमान खान (30) पुत्र मजीद खान निवासीगण रहमत पुरवा पुरवारी, थाना मटेरा, बहराइच के रूप में हुई है।
​घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और थाना प्रभारी संतोष सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने फकर,  फरमान खान, चालक मोहम्मद सलीम और फरियाद खान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। राहत की बात यह रही कि रोडवेज बस के चालक, परिचालक और उसमें सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। जरवल रोड थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि सभी यात्रियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके से दुर्घटनाग्रस्त वाहनो को हाईवे से हटवा कर आवागमन बहाल करा दिया गया। दोनो वाहन कब्जे में हैं। रोडवेज यात्रियों को दूसरे बस से बहराइच भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।

मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए किया गया सम्मानित  ये खबर भी पढ़े : मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए किया गया सम्मानित

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Arun Agrawal Picture

पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाले अरुण अग्रवाल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बहराइच ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और संतुलित कवरेज के साथ वह लगातार समाचारों पर काम कर रहे हैं।

नवीनतम

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

नासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज जारी

मुंबई। नासिक जिले के जेल रोड स्थित वसंत बिहार इलाके की महारुद्र कॉलोनी में पत्नी और बेटे की सनसनीखेज हत्या...
महाराष्ट्र 
नासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज जारी

मुनाफा बढ़ने के बावजूद एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में, मार्केट कैप में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के शेयर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। इसके साथ बैंक...
कारोबार 
मुनाफा बढ़ने के बावजूद एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में, मार्केट कैप में बड़ी गिरावट

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी