बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

Published By Arun Agrawal
On
Arun Agrawal Picture

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से 4 सितम्बर 2026 तक टीकाकरण का 8वाँ चरण संचालित किया जायेगा। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मुख्य विकास सुनील कुमार धनवंता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर खुरपका मुँहपका टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। टीकाकरण अभियान के 8वें चरण में सम्पूर्ण जनपद के लगभग 4 लाख 50 हज़ार से अधिक पशुओं के निःशुल्क टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
यह जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेश उपाध्याय ने बताया कि खुरपका-मुहँपका बीमारी से बचाव के लिए 22 जुलाई से 4 सितम्बर 2026 तक कुल 45 दिवसों के लिए टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक छः माह के अन्तराल पर टीकाकरण अभियान संचालित किया जाता है। खुरपका-मुहँपका बीमारी पशुओं में होने वाली एक घातक जानलेवा बीमारी है, जो कि एक विषाणु जनित रोग है। यह बीमारी मुख्यतः गाय, बैल, भैंस, भेड़, बकरी तथा सूकरों में होती है, जो रोगग्रसित पशुओं के सम्पर्क में आने और साथ में खाने पीने से फैलती है। इस बीमारी में पशु को 104 से 106 डिग्री फॉरेनाहइट तक तेज बुखार आना, मुँह से झाग नुमा लार का गिरना, चप-चपाहट की आवाज, मुँह, जीभ तथा थनों एवं खुरों के बीच में छाले पड़ जाते हैं। पशु का अत्यधिक दुर्बल होना, उत्पादकता में कमी तथा गर्भित पशुओं का गर्भपात हो जाना इस रोग के प्रमुख लक्षण हैं।
सीवीओ डॉ. उपाध्याय ने बताया कि रोग की उग्र अवस्था में यह सभी लक्षण उग्र रूप से प्रकट होते है तथा इसमें पशुओं की मृत्यु भी हो जाती है। रोग से मुक्त हो जाने के पश्चात पशु के स्वस्थ होने में काफी समय लगता है। उन्होंने बताया कि इस रोग से बचाव हेतु एक ही उपाय खुरपका मुँहपका का टीकाकरण है। पशुपालकों को सुझाव दिया है कि स्वस्थ्य पशुओं को बीमार पशुओं से अलग रखें। उन्होंने पशुपालकांे से अपील की है कि टीकाकरण टीम के गॉव पहुॅचने पर पशुओं का टीकाकरण अवश्य करायें ताकि आपके सभी पशुधन इस खतरनाक बीमारी से बचे रहें। उन्होंने बताया कि टीकाकरण पूर्णतयः निःशुल्क है। यदि किसी पशुपालक को कोई समस्या हो तो 7985023215 पर सुझाव/समस्या हेतु सम्पर्क किया जा सकता है।
सीवीओ डॉ. उपाध्याय ने बताया कि टीकाकरण अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 28 टीमें गठित की गयी हैं। सभी टीमों के दिवसवार रूट चार्ट निर्धारित किया गया है। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि खुरपका मुँहपका नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत 6 माह से कम आयु के बच्चों तथा 8 माह से अधिक गर्भित पशुओं का टीकाकरण नही किया जायेगा। डा. उपाध्याय ने बताया कि घोड़ा व गदहा इस रोग से पीड़ित नही होते हैं।
                    :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

लेखक के बारे में

Arun Agrawal Picture

पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाले अरुण अग्रवाल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बहराइच ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और संतुलित कवरेज के साथ वह लगातार समाचारों पर काम कर रहे हैं।

नवीनतम

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

नासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज जारी

मुंबई। नासिक जिले के जेल रोड स्थित वसंत बिहार इलाके की महारुद्र कॉलोनी में पत्नी और बेटे की सनसनीखेज हत्या...
महाराष्ट्र 
नासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज जारी

मुनाफा बढ़ने के बावजूद एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में, मार्केट कैप में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के शेयर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। इसके साथ बैंक...
कारोबार 
मुनाफा बढ़ने के बावजूद एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में, मार्केट कैप में बड़ी गिरावट

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी