डीएम की अध्यक्षता में जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत (MY Bharat), संत कबीर नगर के तत्वाधान में जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान द्वारा मेरा युवा भारत की पृष्ठभूमि, उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं वर्तमान भूमिका का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 01 जुलाई से 15 अगस्त तक संचालित सघन पंजीकरण अभियान के पोस्टर का अनावरण किया गया।
बैठक में माय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं के पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों एवं कार्यालयों का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग को भी निर्देशित किया कि कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा अन्य पंचायत स्तरीय कार्मिकों के माध्यम से व्यापक स्तर पर युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि अभियान को ग्राम स्तर तक प्रभावी बनाया जा सके।
बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं को क्विज़, निबंध लेखन, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (ELP), स्वयंसेवी गतिविधियों एवं अन्य विविध अवसरों में भाग लेने का मंच प्राप्त होता है, जिससे उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों तक पहुँचने का अवसर मिलता है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं तथा अन्य युवा-केंद्रित अवसरों की जानकारी एवं सहभागिता भी पोर्टल के माध्यम से सुलभ होती है।
इसके अतिरिक्त विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम, युवा संसद, यूथ फेस्टिवल, विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज तथा अन्य युवा-केंद्रित कार्यक्रमों सहित मेरा युवा भारत की प्रमुख योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी समिति के सदस्यों के साथ साझा की गई तथा इनके सफल आयोजन में सभी संबंधित विभागों से सक्रिय सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सघन पंजीकरण अभियान (01 जुलाई से 15 अगस्त) के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जिससे स्वयंसेवकों को अभियान में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रोत्साहन प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी द्वारा मेरा युवा भारत की गतिविधियों, वार्षिक कार्ययोजना तथा सघन पंजीकरण अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दिनांक 26 जुलाई को वाइब्रेंट विकसित ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागी देव प्रकाश एवं अन्य स्वयंसेवकों के साथ प्रस्तावित मा0 प्रधानमंत्री जी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हेतु तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, धर्मेंद्र प्रधान हटें तभी होगी चर्चा

राहुल गांधी का आरोप-सदन में फिर बंद कर दिया गया मेरा माइक नई दिल्ली। नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन...
राष्ट्रीय 
नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, धर्मेंद्र प्रधान हटें तभी होगी चर्चा

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के जेवरात संग दो व्यापारी गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर छह पर चेकिंग अभियान के दौरान मध्य प्रदेश के दो व्यापारियों राहुल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के जेवरात संग दो व्यापारी गिरफ्तार

राज्यसभा में राष्ट्रगीत को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने वाला विधेयक पेश, संसद के दोनों सदन सोमवार तक स्थगित

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को राज्यसभा में राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम’ को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिलाने...
राष्ट्रीय  राज्य 
राज्यसभा में राष्ट्रगीत को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने वाला विधेयक पेश, संसद के दोनों सदन सोमवार तक स्थगित

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत जनपद के नगर पालिका परिषद क्षेत्र स्थित...
उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

गोवा घूमने का है प्लान? आईआरसीटीसी का शानदार टूर पैकेज न करें मिस

फ्लाइट, 4-स्टार होटल और साइटसीइंग समेत कई अन्य सुविधाएं शामिल अगर आप गोवा घूमने की योजना बना रहे हैं, तो...
टेक-मित्र 
गोवा घूमने का है प्लान? आईआरसीटीसी का शानदार टूर पैकेज न करें मिस

उत्तर प्रदेश

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के जेवरात संग दो व्यापारी गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर छह पर चेकिंग अभियान के दौरान मध्य प्रदेश के दो व्यापारियों राहुल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के जेवरात संग दो व्यापारी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत जनपद के नगर पालिका परिषद क्षेत्र स्थित...
उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

डीएम ने बैजलपुर का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क निर्माण की बाधा दूर करने के दिये निर्देश

प्रतापगढ़। ग्राम बैजलपुर (बिहारगंज) में सड़क निर्माण न होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बैजलपुर का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क निर्माण की बाधा दूर करने के दिये निर्देश

आगामी त्योहारों सावन पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्रा*, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्वदवन सिंह* क्षेत्राधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
आगामी त्योहारों सावन पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश