डीएम ने बैजलपुर का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क निर्माण की बाधा दूर करने के दिये निर्देश

मिलजुमला भूमि प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश, अनुपस्थित कानूनगो का वेतन रोकने के आदेश

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। ग्राम बैजलपुर (बिहारगंज) में सड़क निर्माण न होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या और सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान लेखपाल योगेन्द्र विक्रम ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि मिलजुमला भूमि होने के कारण सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मिलजुमला भूमि से संबंधित प्रकरण का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित कानूनगो के मौके पर उपस्थित न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक मनरेगा के माध्यम से मिट्टी डलवाकर कच्चे रास्ते को दुरुस्त कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान ग्राम बैजलपुर स्थित पंचायत भवन की स्थिति जर्जर पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायत भवन का निर्माण किस कार्यकाल में कराया गया था, इसकी मुख्य विकास अधिकारी स्तर से जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जांच के आधार पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

हिंडालको रेनुसागर अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव प्रतिबद्ध है-आर पी सिंह

अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको रेनूपावर डिवीजन, रेनूसागर के ग्रामीण विकास विभाग तत्वावधान में अतिथि गृह में श्स्नेह मिलनश् कार्यक्रम का भव्य...
उत्तर प्रदेश 
हिंडालको रेनुसागर अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव प्रतिबद्ध है-आर पी सिंह

अमेरिका की फोर्स्ड लेबर पर सख्ती, भारत को अमेरिकी टैरिफ में राहत

अमेरिका ने 60 अर्थव्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद नई टैरिफ व्यवस्था लागू की वॉशिंगटन। अमेरिका की नई व्यापारिक कार्रवाई में...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका की फोर्स्ड लेबर पर सख्ती, भारत को अमेरिकी टैरिफ में राहत

पेपर लीक रोकने के लिए क्या कदम? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

राधाकृष्णन समिति की सिफारिशें लागू करने और तकनीकी सुरक्षा बढ़ाने का भरोसा तीन अगस्त को अगली सुनवाई, हलफनामे में सुधारों...
राष्ट्रीय 
पेपर लीक रोकने के लिए क्या कदम? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

पेपर लीक पर कानून होगा सख्त, दस साल की जेल-दस करोड़ जुर्माना

प्रस्तावित संशोधनों में पेपर लीक, नकल और संगठित परीक्षा माफिया पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का उद्देश्य नई दिल्ली। देशभर...
राष्ट्रीय 
पेपर लीक पर कानून होगा सख्त, दस साल की जेल-दस करोड़ जुर्माना

नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, धर्मेंद्र प्रधान हटें तभी होगी चर्चा

राहुल गांधी का आरोप-सदन में फिर बंद कर दिया गया मेरा माइक नई दिल्ली। नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन...
राष्ट्रीय 
नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, धर्मेंद्र प्रधान हटें तभी होगी चर्चा

उत्तर प्रदेश

हिंडालको रेनुसागर अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव प्रतिबद्ध है-आर पी सिंह

अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको रेनूपावर डिवीजन, रेनूसागर के ग्रामीण विकास विभाग तत्वावधान में अतिथि गृह में श्स्नेह मिलनश् कार्यक्रम का भव्य...
उत्तर प्रदेश 
हिंडालको रेनुसागर अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव प्रतिबद्ध है-आर पी सिंह

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के जेवरात संग दो व्यापारी गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर छह पर चेकिंग अभियान के दौरान मध्य प्रदेश के दो व्यापारियों राहुल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के जेवरात संग दो व्यापारी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत जनपद के नगर पालिका परिषद क्षेत्र स्थित...
उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

डीएम ने बैजलपुर का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क निर्माण की बाधा दूर करने के दिये निर्देश

प्रतापगढ़। ग्राम बैजलपुर (बिहारगंज) में सड़क निर्माण न होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बैजलपुर का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क निर्माण की बाधा दूर करने के दिये निर्देश