संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधिः नितिन नवीन

-भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में सरकार-संगठन समन्वय पर जोर, 100 दिनों के कार्यों की हुई समीक्षा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानमंडल दल की बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित और विकास कार्यों को और गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनके नेतृत्व में राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गईं।

इंस्टाग्राम पर नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : इंस्टाग्राम पर नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीते 100 दिनों के दौरान सरकार द्वारा जनहित, सुशासन और विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन के माध्यम से जनता का विश्वास मजबूत किया है तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। नेताओं ने कहा कि सरकार और संगठन के बीच निरंतर संवाद, बेहतर समन्वय और जनभागीदारी के माध्यम से विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

25july7123456789

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जनप्रतिनिधियों से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की पहचान सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की है तथा सरकार और संगठन के बेहतर सामंजस्य से ही विकास के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आग्रह किया। साथ ही आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क अभियानों को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई। सभी जनप्रतिनिधियों से जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसनिया सहित भाजपा के सभी विधायक एवं विधान पार्षद उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

लखनऊ। अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ,क्वीन मैरी में विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू अग्रवाल और...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक

बच्ची की रोबोटिक थायराइड सर्जरी कर किया कीर्तिमान स्थापित

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने छह वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी कर एक नया...
उत्तर प्रदेश 
बच्ची की रोबोटिक थायराइड सर्जरी कर किया कीर्तिमान स्थापित

अलीगंज अग्निकांड: भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध ढांचा गिराना शुरू

32 दिन बाद एक्शन में दिखा एलडीए लखनऊ। शनिवार अलीगंज क्षेत्र में एलडीए ने बिल्डिंग को ढहने का काम शुरू...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध ढांचा गिराना शुरू

मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स के समापन पर परेड

लखनऊ। मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स ,एमओबीसी-258 के सफल समापन पर ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज ,ओटीसी, आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज,...