12 साल की सियासत पर भारी पड़े छह घंटे, एक सुर में दिखा कांग्रेस-सपा

मोदी सरकार में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा विपक्ष की बड़ी जीत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

राजेश सिंह

  • नीट पेपर लीक आंदोलन ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में भरी नई ऊर्जा
लखनऊपिछले हफ्ते तक उत्तर प्रदेश की राजनीति महंगाई, बिजली और पेपर लीक के इर्द-गिर्द घूम रही थी। लेकिन राहुल गांधी और अखिलेश यादव की 6 घंटे की हिरासत ने पूरे सियासी स्क्रिप्ट को बदल दिया है। जो मुद्दा सरकार को घेर रहा था, वही अब लोकतंत्र खतरे में है के नैरेटिव में बदल गया है। मामला यहां तक पहुंच गया कि सत्ता को बड़ा निर्णय लेते हुए बैकफुट पर जाना पड़ा और केन्द्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से इस्तीफा लेना पड़ा। माना जा रहा है कि सरकार ने युवाओं के आक्रोश और विपक्ष की लामबंदी को खत्म करने के लिए तुरुप का इक्का फेंका है। मगर राजनीतिज्ञ सत्ता की इस मुहिम को विपक्ष की बड़ी जीत के रूप में देख रहे हैं क्योंकि 12 साल की भाजपाई सत्ता में यह पहली बार हुआ है कि विपक्ष को एक बड़ा मुद्दा सरकार ने स्वयं दे दिया है।

हुआ यूं कि 21 जुलाई को राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। शाम तक दोनों रिहा हुए, लेकिन तब तक तस्वीर बदल चुकी थी। सोशल मीडिया पर #तानाशाही_नहीं_चलेगी 24 घंटे ट्रेंड करता रहा। सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता रात में ही 20 जिलों में सड़कों पर उतर आए। बनारस में मशाल जुलूस, प्रयागराज में धरना, मेरठ में पुतला दहन। पहली बार 2024 के बाद सपा और कांग्रेस का कैडर एक सुर में दिखा।
 
राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि सरकार का ये कदम विपक्ष के लिए संजीवनी बन गया। क्योंकि पिछले 2 महीने से विपक्ष के पास आक्रमक मुद्दा नहीं था। महंगाई और बेरोजगारी पर बोलने से सरकार लाभार्थी और विकास का जवाब दे देती थी। लेकिन राहुल- अखिलेश की हिरासत के बाद बहस का केंद्र बदल गया।
 अखिलेश ने रिहाई के बाद कहा था ये सरकार सवालों से डर गई है। किसान की बात करेगा तो लाठी मिलेगी, युवा नौकरी मांगेगा तो केस होगा।
 
राहुल गांधी ने दिल्ली से वीडियो जारी कर कहा कि हम संविधान बचाने निकले हैं। जेल भेजोगे तो और जोर से बोलेंगे। दोनों के बयानों को कांग्रेस और सपा ने मिलकर प्रदेश भर में पोस्टर, रील और नुक्कड़ सभा में चलाया। नतीजा ये हुआ कि जो कार्यकर्ता बूथ पर सुस्त थे, उनमें फिर से ऊर्जा लौट आई। इसी ऊर्जा को भुनाने के लिए अब बड़े पैमाने पर सपा-कांग्रेस तैयारी कर रही है।

राजनीतिज्ञ कहते हैं कि बीजेपी का दिल्ली दरबार यह भली-भांति जानता है कि यूपी में विधान सभा चुनाव सन्निकट हैं। विपक्ष पीडीए पर जोर दे ही रहा है साथ ही साथ युवाओं को भी अपने पाले में करने की मुहिम चला रहा है। इसके मूल में परीक्षाओं की शुचिता है और मामला केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के ईस्तीफे को लेकर बिगड़ रहा है। इसलिए विपक्ष की मुहिम को कुंद करने के लिए शिक्षा मंत्री का ईस्तीफा आवश्यक है। लेकिन जमीन पर फीडबैक अलग है। सोशल मीडिया में भाजपा के खिलाफ युवाओं का आक्रोश बरकरार है।
 
शनिवार को हजरतगंज में एक मशहूर चाय  की दुकान पर चर्चा छिड़ी थी, नेता आएं जाएं, हमें क्या। पर पुलिस अगर किसी को ऐसे पकड़ेगी तो डर लगेगा। वहीं गोमती नगर की छात्रा प्रीति कहती हैं कि पेपर लीक का कुछ हुआ नहीं, अब नेताओं को भी पकड़ रहे हैं। यानी आम जनता इस घटना को  दमन के तौर पर देख रही है और यही विपक्ष चाहता भी था।

राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि जब किसी बड़े मुद्दे पर विपक्ष बड़ा आंदोलन करता है और उसके साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़ते हैं इसके बाद सरकार उस मुद्दे पर बैकफुट में आती है तो इसे सहानुभूति की राजनीति कहते हैं। दरअसल बड़े मुद्दे पर जब सत्ता पक्ष एक्शन लेता है तो विपक्ष को मुद्दा मिल जाता है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

लखनऊ। अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ,क्वीन मैरी में विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू अग्रवाल और...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक

बच्ची की रोबोटिक थायराइड सर्जरी कर किया कीर्तिमान स्थापित

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने छह वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी कर एक नया...