नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला
लखनऊ। अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। सही प्रशिक्षण से हम गंभीर संक्रमणों से मरीजों का बचाव कर सकते हैं। ये बातें प्रो सीएम सिंह ने कही। शनिवार को डॉ० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी विभाग एवं इन्फेक्शन प्रिवेंशन एंड कंट्रोल कमेटी द्वारा संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के नेशनल मेडिकल कॉलेज नेटवर्क के तत्वावधान में नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय ' हेल्थ केयर से जुड़े इन्फेक्शन से निपटना से बचाव के लिए नर्स की गाइड'रहा।
पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं अतिथि वक्ता प्रो० अफजल अजीम ने लोहिया संस्थान के अनस्थिसियोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं प्रो० पीके दास की अध्यक्षता में नर्सों की भूमिका तथा मरीजों की देखभाल में उनके महत्व पर विस्तृत चर्चा की। हैंड्स-ऑन व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला के द्वितीय सत्र में नर्सिंग अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसका समन्वय पीजीआई की एसएनओ जुइन दत्ता एवं लोहिया की मुख्य नर्सिंग अधिकारी सुमन सिंह ने किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
