अलीगंज अग्निकांड: भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध ढांचा गिराना शुरू

बिल्डिंग में हुए अग्निकांड  में छात्रों समेत 15 की हुई थी मौत 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • 32 दिन बाद एक्शन में दिखा एलडीए

लखनऊ। शनिवार अलीगंज क्षेत्र में एलडीए ने बिल्डिंग को ढहने का काम शुरू कर दिया। इससे पहले एलडीए ने बिल्डर को खुद ही अवैध ढांचा गिराने के आदेश दिए थे। एलडीए के निर्धारित समय देने के बावजूद जब बिल्डर ढांचा गिराने में असक्षम रहा। जिसके बाद शनिवार ने भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में पोकलैंड और ट्रक चलाकर अवैध ढांचे को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बिल्डिंग का चालीस फीसदी हिस्सा एलडीए ने शनिवार ढहा दिया।

दरअसल, 22 जून को इस बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी। सेकंड फ्लोर में एनिमेशन कोचिंग में 15 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 5 लोगों ने किसी तरह पाइप और तारों के सहारे नीचे उतरकर अपनी जान बचाई थी। आग लगने के दौरान एक युवक सेकंड फ्लोर से कूद गया था, उसका पैर पैरालाइज हो गया था। हादसे के बाद एलडीए ने जांच की तो बिल्डिंग अवैध थी। रिहायशी बिल्डिंग को कॉमर्शियल में बदल दिया गया था। इसके बाद एलडीए ने मालिक को अवैध निर्माण का नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा था। 10 जुलाई को ध्वस्तीकरण का आदेश जारी करते हुए 15 दिन के भीतर खुद इमारत गिराने के आदेश दिए थे।
 
डेडलाइन शुक्रवार को खत्म हो गई, जिसके बाद एलडीए ने खुद बुलडोजर चलाकर कार्रवाई शुरू की। शनिवार सुबह 7:30 बजे एलडीए के 45 अफसर और कर्मचारी 3 बुलडोजर और एक हाइड्रोलिक मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी। आसपास की सड़कों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। 100 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए। इसके बाद बिल्डिंग को गिराना शुरू किया। शाम 7 बजे तक बिल्डिंग का 40 फीसदी हिस्सा तोड़ डाला गया।
 
पूरी इमारत को जमींदोज करने में रातभर का समय और लग सकता है। बुलडोजर एक्शन के बीच ही बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र शुक्ला के वकील राजेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि एलडीए ने 25 जुलाई तक का वक्त दिया था। फिर उसी दिन कार्रवाई करने कैसे पहुंच गए? ध्वस्तीकरण का कोई अलग आदेश उन्हें नहीं मिला। सिर्फ नोटिस के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई को अदालत में चुनौती देंगे।  
 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दुर्ग: जन्मदिन की खुशी बदली मातम में, नदी में डूबे दो बच्चों में एक का शव बरामद

दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत छातागढ़ के पास शिवनाथ नदी के तेज बहाव में...
छत्तीसगढ़ 
दुर्ग: जन्मदिन की खुशी बदली मातम में, नदी में डूबे दो बच्चों में एक का शव बरामद

असम-मिजोरम सीमा पर 6.5 करोड़ रुपये की संदिग्ध मादक पदार्थ की खेप बरामद, दो गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम-मिजोरम सीमा पर लैलापुर चेक गेट पर पुलिस ने नाका जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग...
राष्ट्रीय 
असम-मिजोरम सीमा पर 6.5 करोड़ रुपये की संदिग्ध मादक पदार्थ की खेप बरामद, दो गिरफ्तार

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

उत्तर प्रदेश

नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

लखनऊ। अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ,क्वीन मैरी में विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू अग्रवाल और...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक