इंस्टाग्राम पर नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सीवान। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की का अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।
एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि 30 जुलाई 2024 को साइबर थाना में एक महिला द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री का अश्लील फोटो मोहम्मद शेर अली एवं जरीना खातून द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से वायरल किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़े : सीवान: आर्केस्ट्रा ग्रुपों पर छापेमारी, 3 नाबालिग समेत 11 लड़कियां रेस्क्यू; दो संचालक गिरफ्तारउन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों के आवेदन के आधार पर साइबर थाना में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67(ए) एवं 67(बी), भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 14 एवं 15 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर मामले में संलिप्त मोहम्मद शेर अली, पिता सेराजुद्दीन अंसारी, निवासी पतौआ, थाना-दरौली, जिला सीवान को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा विधि के अनुसार आगे की कार्रवाई जारी है।
एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की गरिमा से जुड़े साइबर अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की सूचना तत्काल साइबर थाना अथवा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।
छापेमारी दल पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, साइबर थाना आशुतोष कुमार, पुलिस निरीक्षक देवानंद कुमार एवं साइबर थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
