केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार : मुख्यमंत्री साय

-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल का जताया आभार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रायपुर ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 तथा मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि इन महत्वाकांक्षी योजनाओं से देश की औद्योगिक क्षमता, कृषि सुरक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को नई गति मिलेगी, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री साय ने बीती देर रात अपने सोशल अकाउंट एक्स पर पाेस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मनिर्भरता, नवाचार और अत्याधुनिक विनिर्माण के नए युग की ओर तेजी से अग्रसर है। केंद्र सरकार के ये तीनों महत्वपूर्ण निर्णय देश की औद्योगिक क्षमता, कृषि सुरक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले सिद्ध होंगे। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।

भारत वैश्विक विकास का बन चुका लॉन्चपैड: पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड को निवेश और साझेदारी का दिया न्योता ये खबर भी पढ़े : भारत वैश्विक विकास का बन चुका लॉन्चपैड: पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड को निवेश और साझेदारी का दिया न्योता

मुख्यमंत्री ने कहा कि ₹1,27,500 करोड़ की सेमिकॉन 2.0 योजना देश में सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए विश्वस्तरीय पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भी नई औद्योगिक नीति, बेहतर अधोसंरचना, निवेश अनुकूल वातावरण और कौशल विकास के माध्यम से उच्च तकनीक आधारित उद्योगों के लिए तेजी से उभरता हुआ गंतव्य बन रहा है। इस प्रकार की राष्ट्रीय पहल से राज्य में भी निवेश और रोजगार की नई संभावनाएं विकसित होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 देश में उर्वरकों की उपलब्धता को सुदृढ़ करेगी तथा किसानों को समय पर आवश्यक उर्वरक उपलब्ध कराने में सहायक होगी। इसका लाभ छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को मिलेगा और कृषि उत्पादन को नई मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र की आत्मनिर्भरता के लिए केंद्र और राज्य सरकार निरंतर समन्वित रूप से कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना (MPMS) भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और निर्यात के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे भारतीय ब्रांडों, अनुसंधान एवं विकास, नवाचार तथा स्थानीय विनिर्माण को व्यापक प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी औद्योगिक निवेश, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी तथा उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है, जिससे राज्य के युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिए जा रहे ऐसे दूरदर्शी निर्णय विकसित भारत के साथ-साथ विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को भी नई गति प्रदान करेंगे। नवाचार, निवेश, तकनीकी आत्मनिर्भरता, आधुनिक विनिर्माण और कृषि सशक्तिकरण पर आधारित यह विकास मॉडल आने वाले वर्षों में देश और प्रदेश दोनों की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

थाली में बचा हर दाना, किसी भूखे की अधूरी उम्मीद है

प्रो. आरके जैन “अरिजीत” किसी भी भारतीय विवाह, पारिवारिक उत्सव या सामाजिक समारोह की सफलता का पैमाना आज भी व्यंजनों...
विचार मित्र 
थाली में बचा हर दाना, किसी भूखे की अधूरी उम्मीद है

IND U19 vs SL U19: लक्ष्य ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, 295 रन की साझेदारी

IND U19 vs SL U19: श्रीलंका अंडर 19 टीम के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच की पहली पारी में इंडिया...
खेल 
IND U19 vs SL U19: लक्ष्य ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, 295 रन की साझेदारी

मणिपुर में ड्रग्स तस्कर, उग्रवादी समेत कई गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

इंफाल। मणिपुर में बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में सुरक्षा बलों तथा मणिपुर पुलिस ने एक कथित...
राष्ट्रीय  राज्य 
मणिपुर में ड्रग्स तस्कर, उग्रवादी समेत कई गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

इंस्टाग्राम पर नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीवान। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की का अश्लील...
बिहार 
इंस्टाग्राम पर नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सारण में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तीन थानाध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण

सारण। जिले में विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने, अपराध पर लगाम कसने और प्रशासनिक सुगमता के उद्देश्य से पुलिस विभाग में...
बिहार 
सारण में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तीन थानाध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण

उत्तर प्रदेश

अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में औरैया शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत बीएमएस डॉक्टर द्वारा यमुना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में इलाज़ के दौरान बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी एक दलित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा