उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में इलाज़ के दौरान बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात शाश्वत नर्सिंग होम संचालक डाॅ. अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मामले में नामजद एक अन्य नर्सिंग होम संचालक समेत चार आरोपियों की तलाश और तेज हो गई है।उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की सख़्ती के बाद पुलिस की इस कार्यवाही का इंडियन मेडिकल एसोशिएशन ने विरोध किया है।

उल्लेखनीय है कि प्रतापगढ़ जिले के पूरे बोधी अगई लालगंज अझारा निवासी शरद कुमार सिंह की 10 वर्षीय बेटी शिवानी की गत दिनों शहर के शाश्वत नर्सिंग होम में टॉन्सिल के ऑपरेशन के दौरान हालत बिगड़ गई और कुछ दिन बाद उसकी मौत भी हो गई थी।

बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत ये खबर भी पढ़े : बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

पिता की तहरीर पर वेदांता नर्सिंग होम के संचालक डॉ. निशांत सिंह, शाश्वत नर्सिंग होम के संचालक डाॅ. अमित सिंह और शाश्वत नर्सिंग होम के अन्य तीन स्टाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बाद में पुलिस की तरफ से मामले में इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा की बढ़ोतरी की गई थी। मामला तूल पकड़ा था। इसकी शिकायत प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से की गई थी।उपमुख्यमंत्री की सख्ती पर स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा था। हालांकि शासन के संज्ञान लेने पर देर रात डॉक्टर को गिरफ़्तार कर लिया गया। जिसका आईएमए ने विरोध करते हुए पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाया है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ संजीव जायसवाल ने कहा कि जब मामला कोर्ट में है और जांच चल रही है तो गिरफ्तारी की क्या जरूरत, इस तानाशाही रवैये का विरोध किया जाएगा।

रायबरेली सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि बच्ची की मौत के मामले में शाश्वत नर्सिंग होम संचालक डॉ. अमित सिंह को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

थाली में बचा हर दाना, किसी भूखे की अधूरी उम्मीद है

प्रो. आरके जैन “अरिजीत” किसी भी भारतीय विवाह, पारिवारिक उत्सव या सामाजिक समारोह की सफलता का पैमाना आज भी व्यंजनों...
विचार मित्र 
थाली में बचा हर दाना, किसी भूखे की अधूरी उम्मीद है

IND U19 vs SL U19: लक्ष्य ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, 295 रन की साझेदारी

IND U19 vs SL U19: श्रीलंका अंडर 19 टीम के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच की पहली पारी में इंडिया...
खेल 
IND U19 vs SL U19: लक्ष्य ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, 295 रन की साझेदारी

मणिपुर में ड्रग्स तस्कर, उग्रवादी समेत कई गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

इंफाल। मणिपुर में बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में सुरक्षा बलों तथा मणिपुर पुलिस ने एक कथित...
राष्ट्रीय  राज्य 
मणिपुर में ड्रग्स तस्कर, उग्रवादी समेत कई गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

इंस्टाग्राम पर नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीवान। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की का अश्लील...
बिहार 
इंस्टाग्राम पर नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सारण में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तीन थानाध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण

सारण। जिले में विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने, अपराध पर लगाम कसने और प्रशासनिक सुगमता के उद्देश्य से पुलिस विभाग में...
बिहार 
सारण में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तीन थानाध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण

उत्तर प्रदेश

अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में औरैया शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत बीएमएस डॉक्टर द्वारा यमुना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में इलाज़ के दौरान बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी एक दलित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा