युवक पर जानलेवा हमला कर दोनों हाथ काटने के मामले दो गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

महोबा। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आए युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला कर दोनों हाथ काटकर मरणासन्न करने के मामले में दर्ज अभियोग में नामजद दो आरोपितों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। भाजपा नेता समेत शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस के द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं घटना में घायल जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की ठाकुर का दिल्ली में उपचार चल रहा है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

जनपद मुख्यालय से गुजरे कानपुर- सागर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार की देर रात दबंगों ने तेल डलवाने पहुंचे मुख्यालय निवासी जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की ठाकुर को घेरकर धारदार हथियार कुल्हाड़ी से जानलेवा नृशंस हमला कर दिया। हमलावरों ने निर्दयता दिखाते हुए घायल युवक के दोनों हाथ काट दिए थे। जबकि उसके पैरों और सिर में भी गंभीर चोटें आईं थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। सनसनीखेज घटना से इलाके में सनसनी और दहशत एवं भय का माहौल बन गया।

बहू–बेटी सम्मेलन हेतु ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित ये खबर भी पढ़े : बहू–बेटी सम्मेलन हेतु ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

घायल के पिता बाबूसिंह की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता शिवप्रताप सिंह परमार, रोहित बेड़िया , राहुल बेड़िया और दो अज्ञात समेत पांच पर बलवा, जानलेवा हमला सहित अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की।

गुरुवार को मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त जनपद मुख्यालय के समद नगर निवासी नादिर पुत्र असलम उर्फ शमां टेलर को बुधवार की रात गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। एक अभियुक्त रोहित को वारदात की रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमों के द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी एक दलित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

नेपाल में कोशी नदी उफान पर, बैराज के 56 में से 21 फाटक खोले गए

काठमांडू । नेपाल में भारी बारिश के कारण कोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलप्रवाह 1 लाख...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल में कोशी नदी उफान पर, बैराज के 56 में से 21 फाटक खोले गए

भगवान जगन्नाथ की कृपा से लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होः प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रातः भगवान जगन्नाथ का स्मरण किया। उन्होंने प्रभु से देशवासियों के जीवन में...
राष्ट्रीय  राज्य 
भगवान जगन्नाथ की कृपा से लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होः प्रधानमंत्री मोदी

बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में बुधवार की देर रात 12 बजे के करीब बड़े बेटे ने जमीन विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

उत्तर प्रदेश

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी एक दलित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में बुधवार की देर रात 12 बजे के करीब बड़े बेटे ने जमीन विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी कुछ घंटों के दौरान प्रयागराज सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बारिश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट