मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दिल्ली प्रवास पर, भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

- उद्योग बैठकों, एमओयू और निवेश संवाद पर रहेगा विशेष फोकस

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को नई दिल्ली के प्रवास के पर रहेंगे। वे यहां भारत मंडपम में आयोजित भारत टैक्स-2026 में देश-विदेश के प्रमुख टेक्सटाइल निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और वैश्विक ब्रांडों से संवाद कर मध्य प्रदेश में निवेश के नए अवसरों को गति देंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विभिन्न निवेश एवं उद्योग जगत से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होकर राज्य की उद्योग हितैषी नीतियों, आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना तथा टेक्सटाइल एवं गारमेंट क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक निवेश संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योग जगत के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। वन-टू-वन बैठकों, राउंड टेबल चर्चा, एमओयू तथा निवेशक संवाद के माध्यम से टेक्सटाइल, गारमेंट एवं फुटवियर क्षेत्र में नए निवेश आकर्षित करने की दिशा मे विस्तृत चर्चा की जाएगी।

थाना धर्मसिंहवा पुलिस व आमजनमानस के बीच खेला गया मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच ये खबर भी पढ़े : थाना धर्मसिंहवा पुलिस व आमजनमानस के बीच खेला गया मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत मंडपम में भारत टेक्स-2026 का अवलोकन करेंगे तथा मध्य प्रदेश पवेलियन का निरीक्षण भी करेंगे। पवेलियन में राज्य की उद्योग हितैषी नीतियों, आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना, कौशल विकास, धार जिले में विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क तथा टेक्सटाइल क्षेत्र की संपूर्ण औद्योगिक वैल्यू चेन को वैश्विक उद्योग जगत के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री मीडिया से भी संवाद करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में टेक्सटाइल एवं गारमेंट क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ आयोजित राउंड टेबल चर्चा में भाग लेंगे। इस चर्चा में मध्य प्रदेश के टेक्सटाइल एवं गारमेंट इकोसिस्टम, निवेश की संभावनाओं, निर्यात संवर्धन, वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता, सतत विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स तथा कौशल विकास जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह भी राउंड टेबल को संबोधित करेंगे। बैठक में 100 से अधिक उद्योगपतियों, निवेशकों एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में डिक्सन टेक्नोलॉजीस के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अतुल लाल, टोपन के सीईओ मनोहरा कुमार, हेलियॉन के सीईओ केदार लेले और भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ फेलिक्स हैजिन्स्की दा नोब्रेगा भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश-विदेश की प्रमुख टेक्सटाइल एवं गारमेंट कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों में नए निवेश, उत्पादन क्षमता विस्तार, निर्यात वृद्धि, रोजगार सृजन तथा तकनीकी सहयोग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव होटल द लीला में "मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर" विषय पर आयोजित इंटरैक्टिव सत्र को संबोधित करेंगे। सत्र में मध्य प्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं के साथ नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठक कर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री निवेशकों के समक्ष मध्य प्रदेश की उन विशेषताओं को भी रेखांकित करेंगे, जिन्होंने राज्य को देश के अग्रणी टैक्सटाइल निवेश गंतव्यों में स्थापित किया है। राज्य में कपास उत्पादन से लेकर स्पिनिंग, वीविंग, निटिंग, डाइंग, फिनिशिंग और गारमेंट निर्माण तक संपूर्ण टेक्सटाइल वैल्यू चेन उपलब्ध है। देश के सबसे बड़े ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादक राज्य के रूप में मध्यप्रदेश की पहचान, 'फार्म टू फैशन' की अवधारणा पर विकसित हो रहा टेक्सटाइल इको सिस्टम तथा धार में विकसित हो रहा पीएम मित्र पार्क वैश्विक निवेशकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। टेक्सटाइल, गारमेंट एवं फुटवियर क्षेत्र के लिए उपलब्ध विभिन्न औद्योगिक प्रोत्साहनों और निवेश सुविधाओं की जानकारी भी उद्योग जगत के साथ साझा की जाएगी।

इस अवसर पर अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल मैनमेड एंड टेक्निकल टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल तथा कॉटन टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं उद्योग संगठनों के साथ भी औद्योगिक सहयोग, निवेश संवर्धन, कौशल विकास तथा निर्यात प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमओयू किए जाएंगे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी एक दलित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

नेपाल में कोशी नदी उफान पर, बैराज के 56 में से 21 फाटक खोले गए

काठमांडू । नेपाल में भारी बारिश के कारण कोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलप्रवाह 1 लाख...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल में कोशी नदी उफान पर, बैराज के 56 में से 21 फाटक खोले गए

भगवान जगन्नाथ की कृपा से लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होः प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रातः भगवान जगन्नाथ का स्मरण किया। उन्होंने प्रभु से देशवासियों के जीवन में...
राष्ट्रीय  राज्य 
भगवान जगन्नाथ की कृपा से लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होः प्रधानमंत्री मोदी

बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में बुधवार की देर रात 12 बजे के करीब बड़े बेटे ने जमीन विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

उत्तर प्रदेश

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी एक दलित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में बुधवार की देर रात 12 बजे के करीब बड़े बेटे ने जमीन विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी कुछ घंटों के दौरान प्रयागराज सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बारिश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट