नेपाल में कोशी नदी उफान पर, बैराज के 56 में से 21 फाटक खोले गए

कोशी नदी का बढ़ता जलस्तर नेपाल और भारत के निचले तटीय क्षेत्रों में बाढ़ और कटाव का खतरा बढ़ा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

काठमांडू । नेपाल में भारी बारिश के कारण कोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलप्रवाह 1 लाख 63 हजार क्यूसेक से अधिक पहुंचने के बाद प्रशासन ने आज सुबह कोशी बैराज के 21 फाटक खोल दिए। सुनसरी के पुलिस उपाधीक्षक चन्द्रबहादुर खड़का के अनुसार, गुरुवार सुबह तक कोशी बैराज पर नदी का जलप्रवाह 1 लाख 63 हजार 230 क्यूसेक दर्ज किया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पूर्वी नेपाल में लगातार वर्षा जारी रही तो नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है।

बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए कोशी बैराज के कुल 56 फाटकों में से 21 फाटक खोल दिए गए हैं। बैराज में 52 मुख्य फाटक और चार नहर फाटक हैं। कोशी बैराज नियंत्रण कक्ष के अनुसार, जब नदी का जलप्रवाह 1 लाख 50 हजार क्यूसेक से अधिक हो जाता है, तब संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए बैराज पर लाल चेतावनी बत्तियां जला दी जाती हैं और लाल झंडे फहरा दिए जाते हैं।

 बिजनौर में सड़क के भ्रम में तालाब में डूबा तहसील कर्मी, गाेताखाेर कर रहे तलाश ये खबर भी पढ़े :  बिजनौर में सड़क के भ्रम में तालाब में डूबा तहसील कर्मी, गाेताखाेर कर रहे तलाश

मानसून के दौरान तमोर, अरुण, सुनकोशी, दूधकोशी, तामाकोशी, भोटेकोशी और इन्द्रावती जैसी प्रमुख सहायक नदियों का पानी मिलने से कोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है। शुष्क मौसम में नदी का प्रवाह अपेक्षाकृत कम रहता है। कोशी नदी का बढ़ता जलस्तर नेपाल और भारत के निचले तटीय क्षेत्रों में बाढ़ और कटाव का खतरा बढ़ा रहा है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मणिपुर में ड्रग्स तस्कर, उग्रवादी समेत कई गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

इंफाल। मणिपुर में बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में सुरक्षा बलों तथा मणिपुर पुलिस ने एक कथित...
राष्ट्रीय  राज्य 
मणिपुर में ड्रग्स तस्कर, उग्रवादी समेत कई गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

इंस्टाग्राम पर नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीवान। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की का अश्लील...
बिहार 
इंस्टाग्राम पर नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सारण में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तीन थानाध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण

सारण। जिले में विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने, अपराध पर लगाम कसने और प्रशासनिक सुगमता के उद्देश्य से पुलिस विभाग में...
बिहार 
सारण में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तीन थानाध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण

बंगाल में भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी, बदला रहेगा मौसम का मिजाज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को मानसूनी गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
बंगाल में भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी, बदला रहेगा मौसम का मिजाज

केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 तथा मोबाइल फोन...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार : मुख्यमंत्री साय

उत्तर प्रदेश

अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में औरैया शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत बीएमएस डॉक्टर द्वारा यमुना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में इलाज़ के दौरान बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी एक दलित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा