मणिपुर में ड्रग्स तस्कर, उग्रवादी समेत कई गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इंफाल। मणिपुर में बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में सुरक्षा बलों तथा मणिपुर पुलिस ने एक कथित ड्रग्स तस्कर, एक सक्रिय उग्रवादी समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, मादक पदार्थ और नकदी भी बरामद की गई।

आज दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, थौबल जिले में सुरक्षा बलों ने ड्रग्स तस्कर सैयद अनीश शाह उर्फ लीरंग (46) को उसके घर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान 144 एसपी कैप्सूल और 16.43 लाख रुपये नकद, जिसे मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित रकम माना जा रहा है, बरामद किए गए।

वियतनाम नाव हादसा: तमिलनाडु के 10 समेत 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक ये खबर भी पढ़े : वियतनाम नाव हादसा: तमिलनाडु के 10 समेत 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

इंफाल पश्चिम जिले के लोकतक झील के निकट इशोक ममांग लीकाई क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने कई संशोधित राइफलें, एम-2 कार्बाइन, 9 एमएम पिस्तौल तथा 26 जीवित कारतूस बरामद किए।

जिरीबाम जिले के मोंगबुंग गांव के निकट जंगल क्षेत्र में चलाए गए अभियान में पम्पी गन, देशी पिस्तौलें, हैंड ग्रेनेड, 12 बोर बंदूकें, 331 जीवित कारतूस, मोर्टार शेल, विभिन्न हथियारों की मैगजीन और सैन्य सामग्री बरामद की गई।

इसी दौरान सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व जिले से केसीपी-एमसी (प्रोग्रेसिव) के सक्रिय उग्रवादी नगाथेम भीमोजीत सिंह उर्फ भीमो (38) को गिरफ्तार किया।

मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व जिले के खुराई क्षेत्र से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एक .38 पिस्तौल, दो मैगजीन और 11 जीवित कारतूस बरामद किए।

एक अन्य अभियान में थौबल जिले में पुलिस ने असेम सोमांदा सिंह (46) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सैंपलेक्स प्लस, स्पास्ज प्लस और टसरैक्स-टीआर की बड़ी खेप बरामद की।

उखरूल जिले के टीएम कासोम और सिकिबुंग गांवों में अभियान चलाकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो एसबीबीएल बंदूकें, जीवित कारतूस और एक वायरलेस संचार सेट बरामद हुआ।एक अन्य कार्रवाई में उखरूल टाउन से एचए सोचिपेम (27) को पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बलरामपुर जिले में महिलाओं से भरी पिकअप वाहन पलटी , दो की मौत

बलरामपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में जारगीम गांव के पास महिलाओं से भरी एक पिकअप वाहन...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
बलरामपुर जिले में महिलाओं से भरी पिकअप वाहन पलटी , दो की मौत

थाली में बचा हर दाना, किसी भूखे की अधूरी उम्मीद है

प्रो. आरके जैन “अरिजीत” किसी भी भारतीय विवाह, पारिवारिक उत्सव या सामाजिक समारोह की सफलता का पैमाना आज भी व्यंजनों...
विचार मित्र 
थाली में बचा हर दाना, किसी भूखे की अधूरी उम्मीद है

IND U19 vs SL U19: लक्ष्य ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, 295 रन की साझेदारी

IND U19 vs SL U19: श्रीलंका अंडर 19 टीम के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच की पहली पारी में इंडिया...
खेल 
IND U19 vs SL U19: लक्ष्य ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, 295 रन की साझेदारी

मणिपुर में ड्रग्स तस्कर, उग्रवादी समेत कई गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

इंफाल। मणिपुर में बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में सुरक्षा बलों तथा मणिपुर पुलिस ने एक कथित...
राष्ट्रीय  राज्य 
मणिपुर में ड्रग्स तस्कर, उग्रवादी समेत कई गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

इंस्टाग्राम पर नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीवान। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की का अश्लील...
बिहार 
इंस्टाग्राम पर नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में औरैया शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत बीएमएस डॉक्टर द्वारा यमुना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में इलाज़ के दौरान बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी एक दलित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा