वियतनाम नाव हादसा: तमिलनाडु के 10 समेत 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

- हादसे में 23 लोगों को बचाया गया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

- वियतनाम सरकार ने दिए जांच के आदेश

हनोई/नई दिल्ली। वियतनाम के लोकप्रिय पर्यटन स्थल फु-क्वोक द्वीप के निकट शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। मृतकों में तमिलनाडु के 10, आंध्र प्रदेश के 3 और केरल के 2 पर्यटक शामिल हैं। हादसे में 23 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिनका स्थानीय अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चालक दल के सदस्य सवार थे। स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे फु-क्वोक द्वीप के समीप समुद्र में यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद वियतनाम की सीमा सुरक्षा बल, नौसेना, तटरक्षक बल और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। इस अभियान में दो बचाव नौकाओं और 35 जवानों को तैनात किया गया।

बिहार में दस आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण ये खबर भी पढ़े : बिहार में दस आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण

वियतनाम सरकार ने दिए जांच के आदेश

हादसे के बाद वियतनाम सरकार ने दुर्घटना के कारणों की तत्काल जांच कराने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने विदेश मंत्रालय को भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर पीड़ित भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों को तत्काल कांसुलर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, "वियतनाम के फु-क्वोक के पास भारतीय नागरिकों से जुड़ी नाव दुर्घटना की दुखद खबर से अत्यंत व्यथित हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

उन्होंने कहा कि भारत का दूतावास और महावाणिज्य दूतावास प्रभावित भारतीयों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं तथा भारतीय अधिकारी वियतनाम प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।

राहुल गांधी और राजनाथ सिंह ने भी जताया दुख

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय से वियतनाम सरकार के साथ समन्वय बनाकर प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद सुनिश्चित करने की अपील की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वियतनाम में भारतीय दूतावास हादसे से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

हनोई स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सहायता के लिए विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।

हो ची मिन्ह सिटी हेल्पलाइन:

+84 36 281 7930,

+84 91 552 37 14,

+84 33 452 0414

हनोई हेल्पलाइन:

+84 91 308 9165

इसके अलावा तेलंगाना सरकार के एनआरआई विभाग ने भी प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

हेल्पलाइन नंबर हैं: 9885371189; 7997959754; 9989654807; 7997959779

भारतीय दूतावास ने बताया कि हादसे में शामिल सभी 32 भारतीय पर्यटकों तथा मृतकों की सूची संबंधित परिवारों और अधिकारियों के साथ साझा की जा रही है। दोनों देशों की सरकारें राहत, कांसुलर सहायता और दुर्घटना की जांच में मिलकर काम कर रही हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मप्रः मुख्यमंत्री आज 1.25 लाड़ली बहनों को ट्रांसफर करेंगे योजना की 1835 करोड़ रुपये की राशि

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करेंगे। 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मप्रः मुख्यमंत्री आज 1.25 लाड़ली बहनों को ट्रांसफर करेंगे योजना की 1835 करोड़ रुपये की राशि

कमर्शियल जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर तीसरे दौर के हमले शुरू

अमेरिका ने आईआरजीसी पर कमर्शियल कार्गो जहाज पर हमले का आरोप लगाया। हमले में जहाज को भारी नुकसान, चालक दल...
अंतर्राष्ट्रीय 
कमर्शियल जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर तीसरे दौर के हमले शुरू

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मानसून में महानगर में जलभराव किसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य 'अगले आदेश तक' बंद करने का किया दावा, दी चेतावनी

आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अगले आदेश तक बंद करने का दावा किया। अमेरिका के सैन्य हस्तक्षेप को बंद करने...
अंतर्राष्ट्रीय 
आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य 'अगले आदेश तक' बंद करने का किया दावा,  दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मानसून में महानगर में जलभराव किसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव निवासी असम राइफल्स के जवान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि

मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

कटघर पुल से युवक-युवती ने हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगाई। युवक की पहचान तुषार के रूप में, युवती...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी