मप्रः ग्वालियर में क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर चार्टर्ड एकाउंटेंट से 21.05 करोड़ की ठगी

चार्टर्ड अकाउंटेंट कथित तौर पर ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी का शिकार हुए

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साइबर ठगों ने अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देकर पूरे सिस्टम को हिलाकर रख दिया है। चार्टर्ड अकाउंटेंट कथित तौर पर ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी का शिकार हुए।वित्तीय मामलों के जानकार शहर के 70 वर्षीय अनुभवी चार्टर्ड एकाउंटेंट व चेंबर आफ कामर्स के चुनाव अधिकारी अशोक विजयवर्गीय को ठगों ने बहुत ही आसानी से अपने जाल में ऐसा फंसाया कि वह अपनी जीवनभर की कमाई ही गंवा बैठे।

वाट्सएप वाइस काल पर अंजान युवती से दोस्ती के बाद इस महाठगी के खेल की शुरुआत हुई, जिसने चार्टर्ड एकाउंटेंट को बिटकाइन और यूएसडीटी में निवेश के नाम पर मोटी कमाई का झांसा दिया। क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर सीए को फंसाया गया और उनसे 218 दिन में 21 करोड़ पांच लाख 92 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने इतने अनुभवी चार्टर्ड एकाउंटेंट को एक दिसंबर 2025 से सात जुलाई तक 218 दिन अपने जाल में फंसाये रखा। इस दौरान महज एक या दो बार नहीं बल्कि 106 बार में चार्टर्ड एकाउंटेंट ने देश के अलग-अलग राज्यों के 25 बैंक खातों में यह रकम खुद ही ट्रांसफर की।

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, इंदौर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, इंदौर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ठगी का पता भी तब लगा, जब उन्होंने यह रकम निकालने का प्रयास किया। फिर तो उनसे इनकम टैक्स और रिस्क मार्जन मनी के नाम पर और पैसा मांगा जाने लगा। उन्होंने अपने परिचितों को जब इस बारे में बताया तब उन्होंने इसे साइबर ठगी बताया।

शनिवार को अशोक राज्य साइबर सेल पहुंचे, जहां उन्होंने शिकायत की। राज्य साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दो टीमें इस ठगी की पड़ताल में जुटी हैं। ग्वालियर पुलिस की साइबर क्राइम विंग भी राज्य साइबर सेल का सहयोग कर रही है।

चार्टर्ड एकाउंटेंट विजयवर्गीय ने पुलिस को बताया कि उनके पास अचानक नवंबर के आखिरी सप्ताह में 8151931249 नंबर से वाट्स एप पर वाइस काल आया। फोन करने वाली युवती थी, उसने अपना नाम दिव्या सिंह बताया। उसने मुझसे बात शुरू कर दी। फिर उसने मुझसे कहा कि अगर मैं आनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करूंगा तो मुझे बहुत मुनाफा होगा। फिर उसने दूसरे नंबर 7092164831 से काल किया। उसने मुझे लिंक भेजी। जिसमें यूएसडीटी-बीटीसी के जरिये निवेश के अलग-अलग आप्शन थे। मेरे पास 1(516) 7291 से काल आया। यह भी वाट्स एप पर ही काल आया था। उसने मुझसे निवेश की बात कही। मैंने निवेश किया तो मुझे मुनाफा दिखा। यह पैसा मेरे खाते में भी वापस आ गया। फिर अलग-अलग बैंक खातों से पैसा ट्रांसफर करता गया।

उन्होंने बताया कि मैंने कुल 21 करोड़ पांच लाख 92 हजार रुपये निवेश कर दिए। यह मुझे 33.25 करोड़ दिख रहे थे। यानि मुनाफा करीब 12 करोड़ रुपये दिख रहा था। मैंने जब रुपये निकालने का प्रयास किया तो यह डिनाय हो गया। फिर दिव्या को काल किया तो बताया कि इसके बदले मुझे 10.84 करोड़ रुपये टैक्स देना होगा। मैंने इतना पैसा न होने की बात कही तो दिव्या ने मुझसे आधे पैसे जमा करने के लिए कहा। फिर मुझसे रिस्क मार्जन मनी व अन्य टैक्स बताकर एक करोड़ रुपये और मांगे गए। मुझे कुछ संदेह हुआ, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जीवनभर की कमाई लुट गई।

पुलिस के अनुसार, ठगों ने इन्हें पूरे षड़यंत्र से फंसाया। विजयवर्गीय द्वारा 25 बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर किया। पहली लेयर में 25 फिर 306 बैंक खातों में पैसा गया। इसमें फेडरल बैंक, यस बैंक, कोटेक महिंद्रा, सेंट्रल बैंक, उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक, एचडीएफसी बैंक सहित अन्य बैंक के खाते शामिल हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कमर्शियल जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर तीसरे दौर के हमले शुरू

अमेरिका ने आईआरजीसी पर कमर्शियल कार्गो जहाज पर हमले का आरोप लगाया। हमले में जहाज को भारी नुकसान, चालक दल...
अंतर्राष्ट्रीय 
कमर्शियल जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर तीसरे दौर के हमले शुरू

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मानसून में महानगर में जलभराव किसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य 'अगले आदेश तक' बंद करने का किया दावा, दी चेतावनी

आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अगले आदेश तक बंद करने का दावा किया। अमेरिका के सैन्य हस्तक्षेप को बंद करने...
अंतर्राष्ट्रीय 
आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य 'अगले आदेश तक' बंद करने का किया दावा,  दी चेतावनी

सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव निवासी असम राइफल्स के जवान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि

उत्तर प्रदेश

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मानसून में महानगर में जलभराव किसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव निवासी असम राइफल्स के जवान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि

मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

कटघर पुल से युवक-युवती ने हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगाई। युवक की पहचान तुषार के रूप में, युवती...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी