चांदी की कीमतों में 5,000 रुपये की बंपर तेजी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सोना-चांदी हुआ महंगा :दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी, दोनों कीमती धातुओं की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, सोने की कीमतों में बहुत बड़ी बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई। लेकिन, चांदी के भाव में बंपर तेजी देखने को मिली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में सोना 400 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ। जबकि, चांदी के भाव में 5,000 रुपये का भारी उछाल देखने को मिला। बताते चलें कि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार के साथ-साथ MCX की भी छुट्टी रहती है।

आयकर विभाग ने आईटीआर-5 फॉर्म के लिए जारी की एक्सेल यूटिलिटी, जान लें ये जरूरी नियम.... ये खबर भी पढ़े : आयकर विभाग ने आईटीआर-5 फॉर्म के लिए जारी की एक्सेल यूटिलिटी, जान लें ये जरूरी नियम....

चांदी की कीमतों में लगातार 3 दिनों की गिरावट थमी
दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 400 रुपये की तेजी के साथ 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि, गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। शुक्रवार को, दिल्ली में चांदी का भाव 5,000 रुपये की बंपर तेजी के साथ 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को चांदी की कीमत 2,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बताते चलें कि चांदी की कीमतों में गुरुवार, बुधवार और मंगलवार को लगातार 3 सत्रों में गिरावट दर्ज की गई थी।

क्यों तेज हुए सोने-चांदी के भाव
कारोबारियों का कहना है कि ये सुधार डॉलर इंडेक्स के लगातार तीसरे सत्र में कमजोर होने की वजह से आई, जिससे कीमती धातुओं की मांग बढ़ी। साथ ही, इस हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमत एक हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने कम कीमतों का फायदा उठाते हुए लिवाली की। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''शुक्रवार को सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई, क्योंकि कमजोर अमेरिकी डॉलर और कम कीमत पर खरीदारी ने कारोबारी धारणा को सहारा दिया, जबकि इस हफ्ते की शुरुआत में सर्राफा की कीमत एक हफ्ते के निचले स्तर पर आ गई थी।'' 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 17.57 डॉलर यानी 0.43 प्रतिशत टूटकर 4,106.25 डॉलर प्रति औंस रह गया और चांदी लगभग 1 प्रतिशत टूटकर 59.54 डॉलर प्रति औंस रही। मिराए एसेट शेयरखान में कमोडिटी हेड, प्रवीण सिंह ने कहा, ''हाजिर सोना की कीमत स्थिर बनी हुई है क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता करने के लिए कूटनीतिक कोशिशें फिर से पटरी पर आती दिख रही हैं।'' बाजार प्रतिभागी अगले हफ्ते आने वाले अमेरिकी सीपीआई आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इससे फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों के रुख के बारे में संकेत मिलने की संभावना है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मप्रः मुख्यमंत्री आज 1.25 लाड़ली बहनों को ट्रांसफर करेंगे योजना की 1835 करोड़ रुपये की राशि

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करेंगे। 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मप्रः मुख्यमंत्री आज 1.25 लाड़ली बहनों को ट्रांसफर करेंगे योजना की 1835 करोड़ रुपये की राशि

कमर्शियल जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर तीसरे दौर के हमले शुरू

अमेरिका ने आईआरजीसी पर कमर्शियल कार्गो जहाज पर हमले का आरोप लगाया। हमले में जहाज को भारी नुकसान, चालक दल...
अंतर्राष्ट्रीय 
कमर्शियल जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर तीसरे दौर के हमले शुरू

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मानसून में महानगर में जलभराव किसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य 'अगले आदेश तक' बंद करने का किया दावा, दी चेतावनी

आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अगले आदेश तक बंद करने का दावा किया। अमेरिका के सैन्य हस्तक्षेप को बंद करने...
अंतर्राष्ट्रीय 
आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य 'अगले आदेश तक' बंद करने का किया दावा,  दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मानसून में महानगर में जलभराव किसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव निवासी असम राइफल्स के जवान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि

मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

कटघर पुल से युवक-युवती ने हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगाई। युवक की पहचान तुषार के रूप में, युवती...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी