गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

सभी बंधों को कर लें सुदृढ़, बढ़ाएं निगरानी, बाढ़ चौकियों को रखें तैयार : मुख्यमंत्री

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मानसून में महानगर में जलभराव किसी भी दशा में न होने पाए। यह सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाकर नालियों एवं बड़े नालों की अच्छे से सफाई करा ली जाए। सफाई कार्य का नियमित पर्यवेक्षण भी किया जाए।

सीएम योगी शनिवार दोपहर गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस बैठक में प्रशासन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, जीडीए, नगर निगम, बिजली, सेतु निगम आदि विभागों के अधिकारी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने जनपद में निर्माणधीन परियोजनाओं की प्रगति के बारे में पूछा और कहा कि सभी कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय से पूरा किया जाए। उन्होंने बाढ़ बचाव कार्यों और महानगर में जलनिकासी की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। सीएम ने कहा कि मानसून का समय है। ऐसे में महानगर में जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए। सभी बड़े नालों की सफाई करा ली जाए।

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग  ये खबर भी पढ़े : राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोड़धोइया नाला जहां तैयार नहीं हो पाया है, वहां भी जलनिकासी के लिए मार्ग बना दिया जाए। शहर के बड़े हिस्से का पानी यहां से निकलेगा। मुख्यमंत्री को नगर निगम की ओर से बताया गया कि नालों की सफाई लगभग पूरी कर ली गई है। नालों की सफाई व जल निकासी को लेकर नियमित रूप से निरीक्षण भी किया जा रहा है।

बाढ़ बचाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बंधों को सुदृढ़ कर लिया जाए। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ बचाव की तैयारी पूरी है। सीएम ने बाढ़ चौकियों को तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदियों के जलस्तर पर नियमित रूप से नजर रखी जाए। तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी जाए। किसी भी दशा में लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पैडलेगंज-ट्रांसपोर्टनगर सिक्सलेन फ्लाईओवर की प्रगति के बारे में पूछा। सेतु निगम की ओर से बताया गया कि इसका निर्माण पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम ग्रिड की परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही मानीराम-बालापार रोड, असुरन-पिपराइच रोड, असुरन-चारफाटक रोड, एचएन सिंह चौहारा-हड़हवा फाटक रोड की प्रगति भी पूछी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। मानसून को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा काम पूरा कर लिया जाए। गुणवत्ता का पूरा ध्यान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से इन परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा करें और समय-समय पर निरीक्षण भी करें। मुख्यमंत्री ने जीडीए, गीडा के कार्यों की भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने बिजली निगम के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लोगों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति मिलनी चाहिए। प्रयास करें कि फाल्ट न होने पाए। यदि कहीं फाल्ट मिले तो उसे तत्काल दुरुस्त कर लिया जाए। अभियंता, लोगों के फोन जरूर उठाएं। लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए। सीएम योगी ने कहा कि जहां लाइन लॉस ज्यादा है यानी जिन इलाकों में बिजली का उपभोग करने के बाद भी लोग बिल नहीं जमा कर रहे हैं, वहां बिल जमा कराने के लिए अभियान चलाया जाए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

टोरंटो के 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, छह घायल

टोरंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी में दो लोगों की मौत। छह लोग घायल, जिनमें पांच को गोली लगी।...
अंतर्राष्ट्रीय 
टोरंटो के 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, छह घायल

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण, बोले— वृक्षारोपण से ही सुरक्षित होगा आने वाली पीढ़ियों का

कौशाम्बी। जिले में चल रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण, बोले— वृक्षारोपण से ही सुरक्षित होगा आने वाली पीढ़ियों का

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना, आज 27 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

अगले चार दिनों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना। रविवार को इंदौर समेत 27 जिलों में बूंदाबांदी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना, आज 27 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा

शिमला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को नए निर्देश जारी। स्कूल बैग का वजन छात्र के शारीरिक वजन के...
शिक्षा-रोजगार  हिमाचल 
अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा

मप्रः इंदौर में 21 लाख पौधारोपण महाअभियान का आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर में 21 लाख पौधों के रोपण अभियान की शुरुआत करेंगे। अभियान "एक पेड़ माँ के नाम"...
मध्य प्रदेश 
मप्रः इंदौर में 21 लाख पौधारोपण महाअभियान का आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण, बोले— वृक्षारोपण से ही सुरक्षित होगा आने वाली पीढ़ियों का

कौशाम्बी। जिले में चल रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण, बोले— वृक्षारोपण से ही सुरक्षित होगा आने वाली पीढ़ियों का

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मानसून में महानगर में जलभराव किसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव निवासी असम राइफल्स के जवान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि