मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना, आज 27 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

- भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन में बढ़ेगा तापमान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • अगले चार दिनों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना।
  • रविवार को इंदौर समेत 27 जिलों में बूंदाबांदी और आंधी का अलर्ट।
  • फिलहाल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना नहीं।

भोपाल। मध्य प्रदेश में फिलहाल भारी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

रविवार को इंदौर सहित 27 जिलों में बूंदाबांदी और कहीं-कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। वहीं भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन संभाग में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भिंड, दतिया, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, खरगोन, धार, बड़वानी, झाबुआ और अलीराजपुर में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है।

इसके विपरीत ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर और नीमच में मौसम सामान्य और साफ रहने का पूर्वानुमान है।

प्रदेश में पिछले तीन दिनों से तेज बारिश का दौर थमा हुआ है। इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला है। शनिवार को अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि उमस ने भी लोगों को परेशान किया।

इस वर्ष जून महीने में लगातार आंधी और बारिश का दौर रहने के बावजूद प्रदेश में सामान्य से 30 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई थी। हालांकि जुलाई के शुरुआती नौ दिनों में हुई बारिश ने न केवल इस कमी को पूरा किया, बल्कि सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा का आंकड़ा भी पार कर लिया।

बीते तीन दिनों से बारिश कम होने के कारण यह बढ़त घटकर 8 प्रतिशत रह गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक औसतन 9.4 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है, जबकि इस अवधि तक सामान्य रूप से 8.7 इंच वर्षा होनी चाहिए थी।

आत्मनिर्भर और रक्षा उत्पाद निर्माता के रूप में हो रही अब भारत का पहचान : ज्योतिरादित्य सिंधिया ये खबर भी पढ़े : आत्मनिर्भर और रक्षा उत्पाद निर्माता के रूप में हो रही अब भारत का पहचान : ज्योतिरादित्य सिंधिया

इस आधार पर मध्य प्रदेश में अब तक सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक, यानी सीजन के निर्धारित कोटे की लगभग 25 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में 14 जुलाई को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 3000 पदों पर होगा चयन

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर रोजगार मेले का आयोजन। 20 से अधिक निजी कंपनियां लेंगी भाग। करीब 3000...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 14 जुलाई को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 3000 पदों पर होगा चयन

मणिपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई - 29 लाख की ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। बिष्णुपुर जिले से करीब पांच किलो ब्राउन शुगर और 83,770...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई - 29 लाख की ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना का दावा, वेस्ट बैंक में रोके रखा गया प्रतिनिधिमंडल

रो खन्ना ने हथियारबंद इज़राइली निवासियों पर प्रतिनिधिमंडल को रोकने का आरोप लगाया। दावा किया कि आईडीएफ ने हस्तक्षेप करने...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना का दावा, वेस्ट बैंक में रोके रखा गया प्रतिनिधिमंडल

हिमाचल हाईकोर्ट ने 15 वकीलों को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 15 अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया। नामांकन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। फैसला अधिवक्ता...
हिमाचल 
हिमाचल हाईकोर्ट ने 15 वकीलों को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया, अधिसूचना जारी

टोरंटो के 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, छह घायल

टोरंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी में दो लोगों की मौत। छह लोग घायल, जिनमें पांच को गोली लगी।...
अंतर्राष्ट्रीय 
टोरंटो के 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, छह घायल

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में 14 जुलाई को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 3000 पदों पर होगा चयन

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर रोजगार मेले का आयोजन। 20 से अधिक निजी कंपनियां लेंगी भाग। करीब 3000...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 14 जुलाई को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 3000 पदों पर होगा चयन

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

हरित धरती–समृद्ध कल' अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मानसून में महानगर में जलभराव किसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी