कमर्शियल जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर तीसरे दौर के हमले शुरू

अमेरिकी सेना ने कहा कि अभियान का लक्ष्य ईरान की हमलावर क्षमताओं को कमजोर करना है

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • अमेरिका ने आईआरजीसी पर कमर्शियल कार्गो जहाज पर हमले का आरोप लगाया।
  • हमले में जहाज को भारी नुकसान, चालक दल का एक सदस्य लापता।
  • सेंटकॉम ने ईरान के खिलाफ तीसरे दौर की सैन्य कार्रवाई शुरू करने की घोषणा की।

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने आरोप लगाया है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में एक कमर्शियल कार्गो जहाज पर हमला किया.

जिससे एक नागरिक चालक दल का सदस्य लापता हो गया और जहाज को भारी नुकसान पहुंचा। इसके बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ इस सप्ताह सैन्य हमलों का तीसरा दौर शुरू करने की घोषणा की।

तुर्किए की सरकारी समाचार सेवा अनाडाेलू एजेंसी के मुताबिक सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि आईआरजीसी द्वारा एम/वी जीएफएस गैलेक्सी पर हमला किए जाने के जवाब में अमेरिकी बलों ने ईरान के खिलाफ नई सैन्य कार्रवाई शुरू की। अमेरिकी सेना के अनुसार, अभियान स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम 7:15 बजे शुरू हुआ।

अमेरिकी बयान के मुताबिक, हमले में जहाज के इंजन रूम को गंभीर क्षति पहुंची, जहाज में आग लग गई और वह अपनी यात्रा जारी रखने में असमर्थ हो गया। साथ ही, चालक दल का एक सदस्य अब भी लापता बताया गया है।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि आईआरजीसी ने उस समय कार्गो जहाज पर मिसाइल दागी, जब वह होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहा था। अधिकारी के अनुसार, इस हमले से जहाज को गंभीर नुकसान पहुंचा।

यह घटना ऐसे समय हुई है जब ट्रंप प्रशासन ने एक दिन पहले ही ईरान से होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही की सार्वजनिक गारंटी देने की मांग की थी। इसे दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की प्रमुख शर्त माना जा रहा था।

शनिवार को ओमान की राजधानी मस्कट में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची, ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी और कतर के अधिकारियों के बीच क्षेत्रीय तनाव कम करने को लेकर बातचीत हुई।

नए हमलों की धमकी के बाद ईरान ने ट्रंप को बताया ‘हत्यारा अपराधी’ ये खबर भी पढ़े : नए हमलों की धमकी के बाद ईरान ने ट्रंप को बताया ‘हत्यारा अपराधी’

वार्ता से जुड़े एक राजनयिक के अनुसार, ओमान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य के दोनों शिपिंग मार्गों को पूरी तरह फिर से खोलने और दक्षिणी मार्ग पर बिना किसी रोक-टोक के आवाजाही बहाल करने का प्रस्ताव रखा।

हालांकि, राजनयिक के मुताबिक ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस प्रस्ताव पर तत्काल सहमति नहीं दे सका और आगे की चर्चा के लिए तेहरान लौट गया।

दूसरी ओर, आईआरजीसी ने कहा कि उसने पहले ही कई जहाजों को उसके द्वारा "अनधिकृत" घोषित मार्ग का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी थी। संगठन का दावा है कि संबंधित कार्गो जहाज द्वारा चेतावनी की अनदेखी किए जाने पर केवल "चेतावनी के तौर पर गोली" चलाई गई।

आईआरजीसी ने यह भी घोषणा की कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को अगली सूचना तक और क्षेत्र में अमेरिकी हस्तक्षेप समाप्त होने तक बंद रखा जाएगा तथा किसी भी जहाज को वहां से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सेंटकॉम ने कहा कि ईरान को पहले भी समुद्री सुरक्षा से जुड़े समझौतों का पालन करने का अवसर दिया गया था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

अमेरिकी सेना के अनुसार, मौजूदा सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य ईरान की उन क्षमताओं को कमजोर करना है, जिनका इस्तेमाल वह नागरिकों और व्यावसायिक जहाजों पर हमलों के लिए करता है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हिमाचल हाईकोर्ट ने 15 वकीलों को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 15 अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया। नामांकन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। फैसला अधिवक्ता...
हिमाचल 
हिमाचल हाईकोर्ट ने 15 वकीलों को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया, अधिसूचना जारी

टोरंटो के 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, छह घायल

टोरंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी में दो लोगों की मौत। छह लोग घायल, जिनमें पांच को गोली लगी।...
अंतर्राष्ट्रीय 
टोरंटो के 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, छह घायल

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

हरित धरती–समृद्ध कल' अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना, आज 27 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

अगले चार दिनों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना। रविवार को इंदौर समेत 27 जिलों में बूंदाबांदी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना, आज 27 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा

शिमला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को नए निर्देश जारी। स्कूल बैग का वजन छात्र के शारीरिक वजन के...
शिक्षा-रोजगार  हिमाचल 
अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा

उत्तर प्रदेश

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

हरित धरती–समृद्ध कल' अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मानसून में महानगर में जलभराव किसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव निवासी असम राइफल्स के जवान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि