नए हमलों की धमकी के बाद ईरान ने ट्रंप को बताया ‘हत्यारा अपराधी’

एमओयू खत्म करने की घोषणा पर भी जताई नाराजगी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने ट्रंप को "हत्यारा अपराधी" बताते हुए कहा कि उन्हें केवल ताकत की भाषा ही समझ आती है।

नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच हुआ समझौता (एमओयू) अब समाप्त हो चुका है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका ईरान पर एक और बड़े सैन्य हमले की तैयारी कर सकता है। ट्रंप ने कहा, "हमने कल रात उन्हें जोरदार तरीके से निशाना बनाया और जरूरत पड़ी तो आज रात भी हमला कर सकते हैं।"

ईरान में धमाकों से हड़कंप: अमेरिकी हमले के बीच राष्ट्रपति पेजेश्कियान लौटे स्वदेश ये खबर भी पढ़े : ईरान में धमाकों से हड़कंप: अमेरिकी हमले के बीच राष्ट्रपति पेजेश्कियान लौटे स्वदेश

ट्रंप के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए गरीबाबादी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि यह बयान अमेरिका की ताकत नहीं, बल्कि उसकी वर्षों पुरानी दबाव, प्रतिबंध और धमकियों की नीति की विफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा, "अपराधी और हत्यारे ट्रंप से उसी भाषा में बात की जानी चाहिए, जिसे वह समझते हैं और वह भाषा है ताकत की।"

वहीं, ट्रंप की ओर से ईरान के अहम तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप पर हमला करने की चेतावनी के बाद ईरान के पूर्व विदेश मंत्री अली अकबर वेलायती ने कहा कि ईरान पूरी तरह तैयार है और जरूरत पड़ने पर क्षेत्र से अपने दुश्मनों का सफाया करने के लिए कार्रवाई करेगा।

जबकि ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं। हम वादा करते हैं कि एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा वापस नहीं जाएगा।”

दूसरी ओर, ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ट्रंप द्वारा दोनों देशों के बीच हुए समझौते को समाप्त घोषित किए जाने को "घृणित" करार दिया। उनका कहना था कि ऐसे बयान उस समय आए हैं, जब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक प्रयास पहले ही क्षेत्रीय तनाव के कारण कमजोर पड़ चुके हैं।

ट्रंप ने नाटो सम्मेलन में ईरानी नेतृत्व पर भी तीखा हमला बोलते हुए उन्हें "बुरे और बीमार लोग" बताया था। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के साथ बातचीत करना समय की बर्बादी है और अब समझौते का कोई अर्थ नहीं रह गया है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो उग्रवादी कैडर और गांजा तस्कर गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। इम्फाल एयरपोर्ट से 3.2 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद। केसीपी और यूएनएलएफ (पी)...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो उग्रवादी कैडर और गांजा तस्कर गिरफ्तार

असम विधानसभा में आज पेश होगा 2026-27 का पूर्ण बजट, जनता की उम्मीदों पर रहेगी नजर

वित्त मंत्री जयंत मल्लबरुवा पेश करेंगे 2026-27 का पूर्ण बजट। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण...
राष्ट्रीय 
असम विधानसभा में आज पेश होगा 2026-27 का पूर्ण बजट, जनता की उम्मीदों पर रहेगी नजर

बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच सड़क पर फिसलन एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। इटौंजा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन, ₹5,017 करोड़ से बदलेगी मालवा की तस्वीर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भूमि पूजन। 98.73 किमी लंबी परियोजना पर ₹5,017 करोड़ की लागत। दो वर्षों में निर्माण...
मध्य प्रदेश 
उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन, ₹5,017 करोड़ से बदलेगी मालवा की तस्वीर

गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी और हालैंड दे रहे कड़ी टक्कर

किलियन एमबाप्पे 8 गोल और 3 असिस्ट के साथ शीर्ष पर। लियोनेल मेसी 8 गोल और 1 असिस्ट के साथ...
खेल 
गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी और हालैंड दे रहे कड़ी टक्कर

उत्तर प्रदेश

बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच सड़क पर फिसलन एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। इटौंजा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज,...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित चारबाग के एक होटल में गुरुवार शाम एक युवक द्वारा फांसी लगाकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास