अमेरिकी धमाकों से दहला ईरान, खामेनेई को आज दफनाया जाना है मशहद में

तेहरान ने कतर, बहरीन, कुवैत पर किया हवाई हमला

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

तेहरान। अमेरिका ने लगातार दूसरी रात ईरान पर भीषण हमला किया है। इससे ईरान के कई शहरों में भारी नुकसान होने का दावा किया गया है। अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने वाशिंगटन के सहयोगी देशों पर हवाई हमले कर सीधी चुनौती दी है। बहरीन और कुवैत में घंटों हमले की चेतावनी के सायरन बजते रहे। कतर पर भी मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबर है। ईरान पर हुए हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को आज मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाना है। सारी दुनिया की नजर इस अंतिम संस्कार समारोह पर लगी हुई है।

अल जजीरा और सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष के केंद्र बिन्दु होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी शहर बुशहर, चाबहार, बंदर अब्बास, सिरिक, जास्क और अबू मूसा द्वीप में रातभर शक्तिशाली विस्फोट हुए हैं। अमेरिकी हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह हमले होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान के हमलों के बदले में किए गए हैं।

भारत का E20 पेट्रोल लेने से भूटान ने किया इनकार, जानिए क्या है वजह ये खबर भी पढ़े : भारत का E20 पेट्रोल लेने से भूटान ने किया इनकार, जानिए क्या है वजह

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को आज उनके गृहनगर मशहद में दफनाया जाना है। इससे पहले इराक के शहर नजफ और कर्बला में उनके अंतिम संस्कार जुलूस में लाखों लोग शामिल हुए। तेहरान ने हमले में तबाह दिवंगत ईरानी नेता के परिसर के मलबे का फुटेज जारी किया है। अली खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के एकीकृत सैन्य हमले में मारे गए थे। खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्मों का आज आखिरी दिन है। समूचा ईरान शोक में डूबा हुआ है। मशहद में ताबूत के सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद ईरान में 40 दिन का शोक घोषित किया जाएगा।

कतर में लोगों से घरों के अंदर रहने, कांच की खिड़कियों से दूर रहने और अगला अलर्ट जारी होने तक बाहर न निकलने को कहा गया। इसके कुछ ही देर बाद एक और संदेश भेजा गया, जिसमें कहा गया कि खतरा टल गया है और लोग अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट सकते हैं। कुवैत में स्थिति अलग रही। रक्षा मंत्रालय ने कुछ ड्रोन और मिसाइलों को रोके जाने की सूचना दी। लेकिन लक्ष्यों या किसी प्रभाव के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी। लोगों को सावधान रहने के लिए चेताया गया।

बहरीन में भी गृह मंत्रालय ने लोगों को इसी तरह का अलर्ट भेजा, लेकिन यह नहीं बताया कि ईरान ने हमला किया या नहीं। उधर, गल्फ इलाके के देशों ने संभावित जवाबी हमलों की तैयारी शुरू कर दी है। ईरान का कहना है कि वह अपने इलाके पर होने वाले हमलों के स्रोतों पर हमला कर रहा है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई का कहना है कि देश के सर्वोच्च नेता ने ईरानियों को अमेरिका से न डरना सिखाया है। उन्होंने एक्स पर कहा कि अमेरिका जोरदार तमाचे का इंतजार करे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा कि अगर ईरान हमले करता है तो अमेरिकी सेना उससे 20 गुना ज्यादा जोरदार हमला करेगी। उन्होंने कहा कि ईरान की तबाही के दिन आ गए हैं। व्हाइट हाउस के लिए सबसे जरूरी यह सुनिश्चित करना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहे। अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने मिल्वौकी में बुधवार को कहा कि ईरान ने एमओयू का उल्लंखन किया है। उसे इसकी कीमत चुकानी ही होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैन्य जवाबी कार्रवाई जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

खूंटी में सनसनीखेज घटना, घर में मिले देवर-भाभी के शव; मौत के कारणों की जांच जारी

मृतकों की पहचान सागर पाहन (28) और रंदाय टूटी (32) के रूप में हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने...
झारखंड 
खूंटी में सनसनीखेज घटना, घर में मिले देवर-भाभी के शव; मौत के कारणों की जांच जारी

'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के चर्चित मामले में सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

नेपाल में संपत्ति जांच अभियान तेज, पूर्व पीएम और वरिष्ठ अधिकारियों ने जमा किया संपत्ति रिकॉर्ड

आयोग को प्रतिदिन औसतन 500 संपत्ति विवरण मिल रहे हैं। गुरुवार को 660 लोगों ने संपत्ति की जानकारी जमा कराई।...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में संपत्ति जांच अभियान तेज, पूर्व पीएम और वरिष्ठ अधिकारियों ने जमा किया संपत्ति रिकॉर्ड

सर्राफा बाजार में सोने की चमक बरकरार, चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट दर्ज

सोने की कीमतों में ₹1,220-₹1,330 प्रति 10 ग्राम की तेजी। चांदी के भाव में ₹10,000 प्रति किलो की गिरावट। 24...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सोने की चमक बरकरार, चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट दर्ज

उत्तर प्रदेश

'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के चर्चित मामले में सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश

मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस का अधिष्ठापन समारोह एवं जनरल मीटिंग गुरुवार को गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित हुई।...
उत्तर प्रदेश 
इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश

ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन

ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना। ओ-लेवल और सीसीसी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित। आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन