शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

जियो फाइनेंशियल, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयरों में बढ़त।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • सेंसेक्स 839.99 अंक बढ़कर 77,581.81 अंक पर पहुंचा।
  • निफ्टी 258.25 अंक की तेजी के साथ 24,221.05 अंक पर कारोबार करता दिखा।
  • 2,237 शेयर हरे निशान में और 462 शेयर लाल निशान में रहे।

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के बाद बिकवाली का मामूली झटका भी लगा, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.09 प्रतिशत और निफ्टी 1.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से जियो फाइनेंशियल, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा, विप्रो और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 3.59 प्रतिशत से लेकर 1.88 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

जापानी कंपनियों के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय व्यापार सप्ताह का करेगा आयोजन ये खबर भी पढ़े : जापानी कंपनियों के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय व्यापार सप्ताह का करेगा आयोजन

दूसरी ओर, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, भारती एयरटेल, एटरनल, मैक्स हेल्थकेयर और सन फार्मास्युटिकल्स के शेयर 2.42 प्रतिशत से लेकर 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,699 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,237 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 462 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 27 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे।

दूसरी ओर सिर्फ तीन शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 44 शेयर हरे निशान में और छह शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 653.81 अंक की मजबूती के साथ 77,395.63 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने पर यह सूचकांक फिसल कर 77,320.56 अंक तक आया।

इसके तुरंत बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 839.99 अंक की उछाल के साथ 77,581.81 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 161.90 अंक उछल कर 24,124.70 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में और तेजी आ गई।

हालांकि बीच-बीच में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली के मामूली झटके भी लगते रहे, लेकिन लिवाली का जोर इतना अधिक था कि इस सूचकांक की चाल पर कोई विशेष असर नहीं पड़ा।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 258.25 अंक की बढ़त के साथ 24,221.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 238.22 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,741.82 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 80.75 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,962.80 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई के बाद मौत, हत्या का आरोप; दो आरोपी हिरासत में, तीन टीमें जांच में जुटीं

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महुवा खाड़ा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद ने एक युवक...
उत्तर प्रदेश 
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई के बाद मौत, हत्या का आरोप; दो आरोपी हिरासत में, तीन टीमें जांच में जुटीं

'हितं यत्सर्वभूतानाम...' पीएम मोदी ने साझा किया जीवन को दिशा देने वाला सुभाषित

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया निस्वार्थ सेवा और समर्पण का संदेश नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निस्वार्थ सेवा, लोक कल्याण...
राष्ट्रीय 
'हितं यत्सर्वभूतानाम...' पीएम मोदी ने साझा किया जीवन को दिशा देने वाला सुभाषित

एक्सक्लूसिव: दिल्ली में साथ... फतेहपुर में अलग! इंडिया गठबंधन की जमीनी हकीकत पर उठे बड़े सवाल

- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का अकेले प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी पर सपा के आंदोलन में कांग्रेस नहीं दिखी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक्सक्लूसिव: दिल्ली में साथ... फतेहपुर में अलग! इंडिया गठबंधन की जमीनी हकीकत पर उठे बड़े सवाल

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, नौवें जत्थे में 8,796 श्रद्धालु रवाना

सात दिनों में 1,71,501 तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर के किए दर्शन अमरनाथ गुफा के लिए हजारो से ज्यादा तीर्थयात्रियों का...
जम्मू कश्मीर 
अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, नौवें जत्थे में 8,796 श्रद्धालु रवाना

'जिसे कुत्ता भी नहीं पूछता...': देवेंद्र फडणवीस के बयान पर मचा सियासी बवाल

मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के Missing Link प्रोजेक्ट को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की एक...
महाराष्ट्र 
'जिसे कुत्ता भी नहीं पूछता...': देवेंद्र फडणवीस के बयान पर मचा सियासी बवाल

उत्तर प्रदेश

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई के बाद मौत, हत्या का आरोप; दो आरोपी हिरासत में, तीन टीमें जांच में जुटीं

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महुवा खाड़ा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद ने एक युवक...
उत्तर प्रदेश 
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई के बाद मौत, हत्या का आरोप; दो आरोपी हिरासत में, तीन टीमें जांच में जुटीं

एक्सक्लूसिव: दिल्ली में साथ... फतेहपुर में अलग! इंडिया गठबंधन की जमीनी हकीकत पर उठे बड़े सवाल

- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का अकेले प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी पर सपा के आंदोलन में कांग्रेस नहीं दिखी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक्सक्लूसिव: दिल्ली में साथ... फतेहपुर में अलग! इंडिया गठबंधन की जमीनी हकीकत पर उठे बड़े सवाल

'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के चर्चित मामले में सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश

मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस का अधिष्ठापन समारोह एवं जनरल मीटिंग गुरुवार को गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित हुई।...
उत्तर प्रदेश 
इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश