जापानी कंपनियों के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय व्यापार सप्ताह का करेगा आयोजन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को कहा कि उनका कार्यालय जल्द ही एक समर्पित जापान व्यापार सप्ताह का आयोजन करेगा।

इसमें उनके कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी जापानी कंपनियों के साथ खुले मन से विचार-विमर्श करेंगे और उनकी समस्याओं को समझने और व्यापार को आसान बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपनी जापानी समकक्ष सनाए ताकाइची के साथ वार्ता के बाद कहा था कि अगले 10 सालों में भारत जापान से 10 ट्रिलियन येन (जापानी मुद्रा) के निवेश और देश में काम कर रही जापानी कंपनियों की संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जापानी प्रधानमंत्री के साथ भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के खरखोदा में मारुति सुजुकी के नए प्लांट का उद्घाटन किया।

पीएनबी ने लॉन्च किया ‘ट्विन’ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, वीजा और रुपे दोनों की सुविधा ये खबर भी पढ़े : पीएनबी ने लॉन्च किया ‘ट्विन’ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, वीजा और रुपे दोनों की सुविधा

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे विश्व में सुजुकी की दो तिहाई कार भारत में बनती है और 100 से अधिक देशों में इनका निर्यात होता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार संयुक्त आर्थिक मंच में दोनों पक्षों ने विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने में उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका की पुष्टि की।

चर्चा में निवेश बढ़ाने, लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने, ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ के उद्देश्य से विनिर्माण साझेदारियों को आगे बढ़ाने, स्वच्छ विकास को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को गहरा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

भारत और जापान की विशेष आर्थिक साझेदारी की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जापान की विशेषज्ञता और निवेश तथा भारत की गति और स्तर मिलकर दुनिया को फायदा पहुंचा रहे हैं। पिछले 12 वर्षों में भारत निरंतर सुधार यानी ‘काइज़ेन’ के दर्शन का अनुसरण करके अपने आर्थिक डीएनए को बदल रहा है।

आर्थिक क्षेत्र में हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने कराधान, शासन और व्यापार सुगमता के क्षेत्र में अगली पीढ़ी के सुधार किए हैं।

हम हर क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोल रहे हैं और कई क्षेत्रों में प्रोत्साहन भी दे रहे हैं। उनका मानना है कि जापानी उद्योग भी इनसे लाभ उठा सकते हैं।

इसी कारण पिछले चार वर्षों से लगातार, जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन के सर्वेक्षण से पता चलता है कि भारत जापानी व्यवसायों के लिए सबसे आशाजनक गंतव्य रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था है, पिछले वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रही। पिछले 12 वर्षों में हम भारत में आर्थिक बदलाव ला रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने समकक्ष की मोटरसाइकिल की रुचि का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें हर्ष है कि भारत में कावासाकी, यामाहा और होंडा की बाइकें निर्मित होती हैं और दुनिया भर में निर्यात होती हैं। इसी तरह की स्थिति एयर कंडीशन, बिजली ग्रिड उपकरण और चिकित्सा प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में भी है।

79c9d1bc472ffc9c34be3f8becc8fdea_49471652

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

डीएम ने किया टीईटी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

   बदायूं। जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 के लिए बनाए गए समस्त 15 परीक्षा केन्द्रों पर...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने किया टीईटी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 02.07.2026 को...
उत्तर प्रदेश 
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना ने नाकाम किया समुद्री डकैती का प्रयास

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में भारत के लिए जरूरी कार्गो ले जा रहे जहाज में समुद्री...
राष्ट्रीय 
अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना ने नाकाम किया समुद्री डकैती का प्रयास

डीएम द्वारा आईटीआई का किया गया निरीक्षण, परिसर में किया गया वृक्षारोपण

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा वन महोत्सव सप्ताह वृक्षरोपण अभियान पेड़ लगाओ -पेड़ बचाओ के तहत बघौली...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा आईटीआई का किया गया निरीक्षण, परिसर में किया गया वृक्षारोपण

उत्तर प्रदेश

डीएम ने किया टीईटी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

   बदायूं। जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 के लिए बनाए गए समस्त 15 परीक्षा केन्द्रों पर...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने किया टीईटी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 02.07.2026 को...
उत्तर प्रदेश 
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

डीएम द्वारा आईटीआई का किया गया निरीक्षण, परिसर में किया गया वृक्षारोपण

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा वन महोत्सव सप्ताह वृक्षरोपण अभियान पेड़ लगाओ -पेड़ बचाओ के तहत बघौली...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा आईटीआई का किया गया निरीक्षण, परिसर में किया गया वृक्षारोपण

हाईटेंशन लाइन के करंट से डंपर ट्रक मे लगी आग, खलासी की माैत

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में डंपर के खलासी की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईटेंशन लाइन के करंट से डंपर ट्रक मे लगी आग, खलासी की माैत