पीएनबी ने लॉन्च किया ‘ट्विन’ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, वीजा और रुपे दोनों की सुविधा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड के साथ साझेदारी करके एक नया को-ब्रांडेड 'ट्विन' क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। यह अनूठा कार्ड ग्राहकों को एक साथ वीजा और रुपे दोनों नेटवर्क की सुविधाएं प्रदान करता है।

पंजाब नेशनल बैंक ने एक बयान में कहा कि पीएनबी ने जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड के साथ साझेदारी कर वीजा और रुपे की सुविधाओं वाला सह-ब्रांडेड ‘पीएनबी-जैगल क्रेडिट कार्ड’ पेश किया है।

पर्यावरण के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए ये क्रेडिट कार्ड 'बायोडिग्रेडेबल' सामग्री से निर्मित हैं।

बैंक ने कहा कि यह कार्ड दोहरे नेटवर्क विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। इसमें वीजा नेटवर्क की वैश्विक स्वीकार्यता और यात्रा संबंधी सुविधाओं के साथ रुपे नेटवर्क के जीवनशैली लाभ तथा यूपीआई आधारित भुगतान सुविधा का संयोजन किया गया है।

देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सपाट कारोबार, चेन्नई में महंगा हुआ सोना  ये खबर भी पढ़े : देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सपाट कारोबार, चेन्नई में महंगा हुआ सोना

बैंक का मकसद भारत के ऐसे क्रेडिट कार्ड मार्केट में अपनी मौजूदगी मज़बूत करना है, जहां अभी बहुत कम लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और साथ ही युवा ग्राहकों की बढ़ती मांग का फ़ायदा उठाना है।

पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अशोक चंद्र ने कहा कि बैंक युवा और डिजिटल रूप से जागरूक ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अभिनव डिजिटल भुगतान समाधान विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत में क्रेडिट कार्ड क्षेत्र में अभी भी व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं और जैगल के साथ साझेदारी बैंक के क्रेडिट कार्ड कारोबार को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ अविनाश रमेश गोडखिंडी ने कहा, ‘‘यह भागीदारी हमारी उस रणनीति का अहम हिस्सा है जिसके तहत हम ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर अधिक वित्तीय प्रौद्योगिक उत्पाद बना रहे हैं।’’

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

भोपाल। मध्य प्रदेश में संचालित पीएम स्वनिधि के अंतर्गत शुरुआती पांच दिनों में 1,575 नवीन पथ-विक्रेताओ को योजना से जोड़ा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अराजपत्रित सेवा (गृह/पुलिस) विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11...
राष्ट्रीय 
इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

रायपुर। स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

लखनऊ। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट