डीआरआई ने तीन करोड़ के पाकिस्तानी सूखे खजूर किए जब्त
कांडला बंदरगाह पर कार्रवाई
नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने प्रतिबंधित 364 मिलियन टन (एमटी) पाकिस्तानी सूखा खजूर जब्त किया है, जिसका बाजार मूल्य तीन करोड़ रुपये है। भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सामान के आयात पर रोक लगा रखी है।
वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि डीआरआई ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसमें पाकिस्तान से आयातित वस्तुओं को तीसरे देशों के जरिए गुप्त रूप से भेज कर उनके बारे में गलत जानकारी दी जा रही थी।
इस अभियान में 3 करोड़ रुपये मूल्य का 364 मिलियन टन सूखा खजूर जब्त किया गया है, जो पाकिस्तान से आयात किया गया था।
मंत्रालय ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए इस अभियान में डीआरआई अधिकारियों ने कांडला बंदरगाह पर आयातित 364 मिलियन टन सूखे खजूर से भरे 13 कंटेनरों को जब्त किया है, जिनकी कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।
जांच में पता चला कि यह खजूर संयुक्त अरब अमीरात से आया हुआ बताया गया था, जबकि असल में पाकिस्तान से आया था।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि पिछले हफ्ते भी डीआरआई के अधिकारियों ने तूतीकोरिन बंदरगाह पर लगभग 1.4 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 14 मिलियन टन पाकिस्तानी गुग्गुल राल के आयात के प्रयास का पर्दाफाश किया था।
गुग्गुल राल के इस खेप को सोमालिया से उत्पन्न प्राकृतिक राल के रूप में गलत तरीके से घोषित किया गया था और दुबई के रास्ते भेजा गया था। डीआरआई की जांच में ये दोनों मामलों में आयात प्रतिबंध का उल्लंघन पाया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत ने पाकिस्तान से आने वाले माल के आयात पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
डीजीएफटी अधिसूचना संख्या 06/2025-26 दिनांक 02 मई 2025 द्वारा संशोधित विदेश व्यापार नीति, 2023 के अनुसार पाकिस्तान में उत्पन्न या निर्यात की जाने वाली सभी वस्तुओं का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन 02 मई, 2025 से प्रतिबंधित है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
