ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

अमेरिकी बाजार मजबूत बढ़त के साथ बंद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट और अमेरिकी बाजार में चिप शेयरों में हुई जोरदार खरीदारी के कारण ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं।

अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान जबरदस्त मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ये खबर भी पढ़े : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है।

क्रूड ऑयल मार्केट में आई नरमी और चिप स्टॉक्स में आई जोरदार तेजी के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान जबरदस्त मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे।

एस एंड पी 500 इंडेक्स 136.02 अंक यानी 1.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,736.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 671.10 अंक यानी 2.59 प्रतिशत की जोरदार छलांग लगा कर 26,584.99 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 253.37 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,337.25 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.20 प्रतिशत उछल कर 10,879.38 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.61 प्रतिशत की छलांग लगा कर 8,666.63 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 201.04 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की उछाल के साथ 26,202.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।

स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,588.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.11 प्रतिशत फिसल कर 1,615.43 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 119.50 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,699 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,345.61 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

कोस्पी इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 275.64 अंक यानी 4.33 प्रतिशत उछल कर 6,634.59 अंक के स्तर पर आ गया है।

निक्केई इंडेक्स में भी आज जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 2,039.47 अंक यानी 3.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,997 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 1,343.15 अंक यानी 3.10 प्रतिशत की उछाल के साथ 44,703.81 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,873.56 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,905 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

विधानसभा में हंगामे पर अध्यक्ष की नाराजगी, विपक्ष को दी नसीहत

मानसून सत्र में हंगामे को विधानसभा अध्यक्ष ने बताया निंदनीय लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा में हंगामे पर अध्यक्ष की नाराजगी, विपक्ष को दी नसीहत

रेपो रेट को लेकर आरबीआई का बड़ा ऐलान, महंगाई अनुमान घटा

गवर्नर मल्होत्रा ने एमपीसी की तीन दिवसीय द्विमासिक समीक्षा बैठक की दी जानकारी  मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस...
महाराष्ट्र 
रेपो रेट को लेकर आरबीआई का बड़ा ऐलान, महंगाई अनुमान घटा

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भरतपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग सहित प्रदेश के कई...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शिमला। रोहडू उपमण्डल में एक पिकअप के पब्बर नदी में गिर जाने का मामला सामने आया है। हादसे में वाहन...
हिमाचल 
रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती घंटे के दौरान मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। आज...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

उत्तर प्रदेश

विधानसभा में हंगामे पर अध्यक्ष की नाराजगी, विपक्ष को दी नसीहत

मानसून सत्र में हंगामे को विधानसभा अध्यक्ष ने बताया निंदनीय लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा में हंगामे पर अध्यक्ष की नाराजगी, विपक्ष को दी नसीहत

जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

देवरिया। जनता दर्शन में मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला कल्याण विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों...
उत्तर प्रदेश 
   जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित सिकरारा थाना क्षेत्र में बरगुदर पुल से बुधवार सुबह सई नदी में 19 वर्षीय युवती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष आज फिर समाजवादी पार्टी के विधायक धरने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक