RRB परीक्षा के लिए हावड़ा-रूपसा के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

परीक्षा केंद्र पहुंचने में मिलेगी सुविधा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

खड़गपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की सीबीटी (लेवल-एक) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण-पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने हावड़ा और रूपसा के बीच तीन जोड़ी विशेष मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

मंडल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा अवधि में विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें 08005 और 08006 संख्या की हावड़ा-रूपसा परीक्षा विशेष मेमू ट्रेन का ठहराव बेलदा स्टेशन पर भी दिया गया है।

रेलवे के इस निर्णय से बेलदा तथा आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को ओडिशा के बालेश्वर स्थित परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी। इससे अभ्यर्थियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

विज्ञप्ति के अनुसार, ये विशेष ट्रेनें तीन से 14 अगस्त तक निर्धारित तिथियों में संचालित होंगी। विशेष रूप से तीन, चार, पांच, छह तथा नौ से 14 अगस्त तक 08005 और 08006 संख्या की ट्रेनें चलेंगी।

08005 संख्या की हावड़ा-रूपसा परीक्षा विशेष मेमू ट्रेन सुबह 8:30 बजे हावड़ा से प्रस्थान कर दोपहर 1:00 बजे रूपसा पहुंचेगी।

मेदिनीपुर में जागरूकता, दुर्घटना, प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई रही चर्चा केंद्र ये खबर भी पढ़े : मेदिनीपुर में जागरूकता, दुर्घटना, प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई रही चर्चा केंद्र

वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की वापसी के लिए 08006 संख्या की रूपसा-हावड़ा परीक्षा विशेष मेमू ट्रेन रात 8:20 बजे रूपसा से रवाना होकर रात 1:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

हावड़ा और रूपसा के बीच संचालित इन विशेष ट्रेनों का ठहराव मेचेदा, पांशकुड़ा, खड़गपुर, बेलदा तथा जलेश्वर स्टेशनों पर रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और परीक्षार्थियों को स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन का विस्तृत समय, तिथि और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लेने की सलाह दी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भरतपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग सहित प्रदेश के कई...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शिमला। रोहडू उपमण्डल में एक पिकअप के पब्बर नदी में गिर जाने का मामला सामने आया है। हादसे में वाहन...
हिमाचल 
रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती घंटे के दौरान मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। आज...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

देवरिया। जनता दर्शन में मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला कल्याण विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों...
उत्तर प्रदेश 

जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित सिकरारा थाना क्षेत्र में बरगुदर पुल से बुधवार सुबह सई नदी में 19 वर्षीय युवती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष आज फिर समाजवादी पार्टी के विधायक धरने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित

बागपत। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को लेकर बागपत पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित