चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक
विधानसभा में हंगामा के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने समाजवादी पार्टी के विधायक इंजीनियर सचिन यादव को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया था
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष आज फिर समाजवादी पार्टी के विधायक धरने पर बैठे।मंगलवार को विधानसभा में हंगामा के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने समाजवादी पार्टी के विधायक इंजीनियर सचिन यादव को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने धरना दिया और आज बुधवार को भी समाजवादी पार्टी के विधायक धरने पर बैठे हैं।
इस धरने में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे समेत अन्य लोग मौजूद हैं। प्रदर्शन धरने पर बैठे विधायकों के हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखे हुए पोस्टर हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी से लेकर किसानों की समस्याओं, महिलाओं, युवाओं और छात्रों की समस्या को लेकर लिखे हुए पोस्टर लिए हुए हैं। सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
